एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: कौन होगा चंडीगढ़ का नया मेयर? AAP-BJP में कांटे की टक्कर, कांग्रेस शामिल नहीं, जानें सियासी समीकरण

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी और उसके 14 काउंसलर जीते थे. बीजेपी के 12 काउंसलर जीते थे, जबकि कांग्रेस के आठ और SAD का एक काउंसलर जीता था.

Chandigarh News: चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों के पास 14-14 काउंसलर हैं. कांग्रेस के पास 6 काउंसलर हैं और वो चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है. एक काउंसलर शिरोमणि अकाली दल का है. 

बता दें कि दिसंबर 2021 में नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी और उसके 14 काउंसलर जीते थे. बीजेपी के 12 काउंसलर जीते थे, जबकि कांग्रेस के आठ और SAD का एक काउंसलर जीता था. 

बीजेपी को दो पार्षद और कैसे मिले?

चुनाव के बाद में कांग्रेस काउंसलर हरप्रीत कौर बबला बीजेपी में शामिल हो गई थी. जून 2021 में कांग्रेस काउंसलर गुरचरनजीत सिंह काला भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब 'आप' और बीजेपी दोनों के 14 काउंसलर हैं, जबकि चंडीगढ़ की सांसद किरन खेर भी नगर निगम की मेंबर हैं और वोट डालती हैं.

मेयर चुनाव में कौन-कौन उतरा?

बीजेपी ने अनूप गुप्ता को अपना मेयर उम्मीदवार बनाया है, जबकि 'आप' ने अपने पार्षद जसबीर सिंह को मैदान में उतारा है. सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने कंवरजीत राणा और हरजीत सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि 'आप' ने उन पदों के लिए तरुणा मेहता और सुमन शर्मा को मैदान में उतारा है. 

पार्षदों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए चार दिन पहले कांग्रेस ने अपने पार्षदों को हिमाचल प्रदेश के कसौली, बीजेपी ने हरियाणा के मोरनी हिल्स और 'आप' ने पंजाब के रोपड़ भेज दिया था. मेयर चुनाव से पहले प्रशासन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में नगर निगम भवन के लिए गाइडलाइन जारी की हुई है. इसकी परिधि के 50 मीटर के दायरे में 5 या अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा प्रतिबंधित है.

ये भी पढ़ें- Shiv Sena Symbol Row: शिवसेना के असली दावेदार को लेकर आज खत्म होगा सस्पेंस! चुनाव आयोग ले सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget