एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का आरोप- हिंसा भड़काने और राज्य सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं केन्द्र-बीजेपी

ममता ने कहा कि किसी भी राज्य में हिंसा या दंगा होने की स्थिति में केंद्र की भी राज्य सरकारों के बराबर जिम्मेदारी होती है. उन्होंने कहा, हमारी सरकार को गिराने की यह साजिश कामयाब नहीं होगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केन्द्र और सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं. ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह देश में इकलौती हैं जो उनका विरोध कर रही हैं. बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, "वह (बीजेपी) ‍विभिन्न सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये फर्जी खबरें फैलाने के लिये करोड़ों रुपये बहा रही है. केन्द्र सरकार और पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं."

ममता ने कहा कि किसी भी राज्य में हिंसा या दंगा होने की स्थिति में केंद्र की भी राज्य सरकारों के बराबर जिम्मेदारी होती है. ममता ने कहा, "अगर किसी राज्य में कोई दंगा या हिंसा होती है, तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है." तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "यह (पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काना) सोचा समझा खेल है. यह मेरी आवाज दबाने का उनका खेल है क्योंकि वे जानते हैं कि ममता बनर्जी देश में इकलौती है जो उनके खिलाफ आवाज उठाती है. हमारी सरकार को गिराने की यह साजिश कामयाब नहीं होगी."

मुख्यमंत्री ने संदेशखाली की हत्या के मद्देनजर केन्द्र द्वारा उनकी सरकार को परामर्श भेजे जाने पर भी निशाना साधा. ममता ने कहा, "यही वजह है कि राज्य सरकार को परामर्श भेजा गया लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि राज्य के मुख्य सचिव पहले ही जवाब दे चुके हैं." केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर रविवार को गहरी चिंता जताते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद भी बेरोकटोक हिंसा राज्य सरकार की नाकामी लगती है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने केन्द्र को लिखे पत्र में दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है. उसने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद कुछ छिटपुट झड़पें हुईं थी. केन्द्र ने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार को परामर्श भेजा था. राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार डे ने पत्र में लिखा कि हिंसा के सभी मामलों में बिना देरी किये कड़ी और उचित कार्रवाई शुरू की गई हैं.

झारखंड: हजारीबाग में लोहा लदे ट्रेलर से भिड़ी बस, 11 की मौत, 22 घायल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget