एक्सप्लोरर

मोदी सरकार का अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा एलान, 25 हजार करोड़ के स्पेशल फंड से शुरू होंगे काम

मोदी सरकार ने देशभर में अधूरे पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरे करने के लिए आज एक अहम एलान किया है. इसके तहत सरकार 25 हजार करोड़ रुपये का एक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड बनाएगी और इसके बाद इन प्रोजेक्ट के बाकी बचे काम पूरे किए जाएंगे.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में अटके पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरे करने के लिए आज एक बड़ा फैसला किया है. फैसले का एलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. इस फैसले के तहत सरकार ने 25 हजार करोड़ के एक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड के गठन का ऐलान किया है जिसका उपयोग अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरे करने के लिए किया जाएगा. हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स को कब तक पूरा किया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

स्टेट बैंक और एलआईसी के सहयोग से बनेगा फंड

अगर आप उन खरीदारों में शामिल है जिन्होंने घर के लिए पैसे तो पूरे दे दिए लेकिन अभी तक आपको अपना घर नहीं मिला है तो ये खबर आपके लिए राहत की बात है. अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरे करने के लिए सरकार ने जिस फंड का एलान किया है उसमें सरकार के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी सहयोग करेगी. इन तीनों के योगदान से इस फंड के करीब 25 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है.

दिल्ली एनसीआर में 1.5 करोड़ तक की कीमत के मकानों को पूरा किया जाएगा

सरकार का इरादा मध्यम आय वाले लोगों को सस्ते मकानों का फायदा पहुंचाना है. इसी के तहत अलग-अलग शहरों के लिए मकान की कीमत की सीमा अलग अलग रखी गई है. जैसे मुंबई में दो करोड़ रुपए तक की कीमत वाले मकानों को पूरा किया जाएगा तो दिल्ली - एनसीआर के अलावा हैदराबाद बेंगलुरु और चेन्नई में डेढ़ करोड़ जबकि अन्य शहरों में एक करोड़ तक की क़ीमत वाले अधूरे पड़े मकानों को पूरा किया जाएगा.

1600 से ज़्यादा प्रोजेक्ट्स को मिलेगा लाभ

सरकार के मुताबिक फिलहाल देशभर के सोलह सौ से ज्यादा ऐसे प्रोजेक्ट को इस फंड से फायदा होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में करीब चार लाख 58 हजार मकान अटके पड़े हैं. सरकार की प्राथमिकता वैसे प्रोजेक्ट्स और मकानों को पूरे करने की होगी जिनका काम ज्यादा हो चुका है. मसलन किसी मकान का काम अगर 70 फ़ीसदी पूरा हुआ है तो उस मकान को पहले पूरा किया जाएगा. वैसे सरकार के पास इस बात का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है कि कब तक इन अधूरे मकानों को पूरे करके उसे उनके खरीदारों को सौंप दिया जाएगा.

एनपीए वाले प्रोजेक्ट्स को भी मिलेगा फ़ायदा

इस योजना की ख़ास बात ये है कि इसमें उन प्रोजेक्ट्स को भी फ़ायदा मिलेगा जिनके बिल्डर्स का ऋण एनपीए में तब्दील हो चुका है या उनका मामला एंसीएल्टी में चल रहा है. किन प्रोजेक्ट्स को पहले पूरा करना है और किसे बाद में, इसपर फ़ैसले करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें-

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कर रही है ताजमहल से ज्यादा कमाई, आंकड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे

IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो इस फीचर के बारे में जानें, बेहद तेजी से मिलेगा कन्फर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget