एक्सप्लोरर

'परमाणु हथियार आखिरी विकल्प...', सिंगापुर में पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर क्या बोले CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan On Sindoor Operation: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ लड़ाई के पहले दिन भारत को हवाई नुकसान हुआ था.

CDS Anil Chauhan On Sindoor Operation: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ संघर्ष के पहले दिन भारत को हवाई नुकसान झेलना पड़ा था. हालांकि, भारत ने जल्दी अपनी रणनीति बदल दी और तीन दिन बाद ही पाकिस्तान पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली.

भारत और पाकिस्तान के बीच यह लड़ाई 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से शुरू हुई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. 7 मई को भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया. इसके बाद 10 मई को दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की.

पाकिस्तान के दावे पर CDS का जवाब

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारतीय जेट विमानों को मार गिराया, लेकिन भारत ने अपनी रणनीति में सुधार करते हुए भारी संख्या में हवाई हमले किए और पाकिस्तान के अंदरूनी वायु ठिकानों को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 10 मई को विभिन्न प्रकार के विमान और आयुधों के साथ कई सटीक हमले किए. अधिकांश हमले एक मीटर की दूरी तक सटीक थे.

परमाणु हथियारों का खतरा नहीं

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने हाल ही में दिए एक बयान में स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के दौरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आशंका नहीं थी. उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने काफी संयम और समझदारी का परिचय दिया.

जनरल चौहान ने कहा, "मेरा मानना है कि परमाणु सीमा पार करने से पहले बहुत समय और संकेत होते हैं. मुझे नहीं लगता कि इस संघर्ष में ऐसी कोई स्थिति बनी." उन्होंने यह भी कहा कि पारंपरिक सैन्य अभियानों के लिए पर्याप्त गुंजाइश होती है और आने वाले समय में यही युद्ध की नई रणनीति होगी.

सीडीएस ने आगे कहा कि, "मेरे अनुसार, युद्ध के समय सबसे तर्कसंगत और जिम्मेदार फैसले सेना के वर्दीधारी अधिकारी ही लेते हैं. इस ऑपरेशन के दौरान दोनों पक्षों ने अपने निर्णयों और कार्यों में काफी विवेक दिखाया." पाकिस्तान के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भी जनरल चौहान की बात का समर्थन करते हुए कहा कि संघर्ष के दौरान कभी भी परमाणु हथियारों को लेकर कोई गंभीर विचार नहीं किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget