एक्सप्लोरर

FIR में बड़ा खुलासा- परीक्षा से पहले ही CBSE को थी लीक की जानकारी

CBSE पेपर लीक मामले में दर्ज कराई गई FIR से पता चला है कि बोर्ड को परीक्षा के एक रात पहले से ही लीक के बारे में पता था. बोर्ड को दसवीं की परीक्षा से पहले इसकी जानकारी मिल गई थी.

नई दिल्ली: सीबीएसई पेपर लीक मामले में दंग कर देने वाली जानकारी सामने आई है. मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर से पता चला है कि सीबीएसई को परीक्षा के एक रात पहले से ही लीक के बारे में पता था. बोर्ड को दसवीं की परीक्षा से पहले इसकी जानकारी मिल गई थी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर बोर्ड को इसकी जानकारी थी तो परीक्षा क्यों करवाई गई?

आपको बता दें कि सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक 30 से ज्यादा लोगो से पूछताछ की जा चुकी है. ये सभी लोग या तो कोचिंग सेंटर के टीचर है या फिर स्टूडेंट हैं. अभी तक इस मामले में कोई भी अहम कड़ी पुलिस के हाथ नहीं लगी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज भी राजेन्द्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले विक्की से पूछताछ की जाएगी. कल रात उसे पूछताछ के बाद जाने दिया गया था. आज फिर उसे बुलाया गया है.

पुलिस के मुताबिक कल रात सीबीएसई के तीन अधिकारियों से बातचीत हुई थी जिससे पूछताछ नहीं कहा जा सकता है. बातचीत के दौरान उनसे सीबीएसई के पेपर्स को लेकर क्या प्रोसीज़र होता है इससे जुड़ी जानकारी ली गयी थी. पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में पैसो के लेन देन के बारे में कोई बात सामने नहीं आई है.

सीबीएसई की 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में अभी तक इसके मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस की जांच जारी है जिसके सिलसिल में पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 जगहों पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस ने छापेमारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है.

क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी आर पी उपाध्याय ने कहा है कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि यह लीक अखिल भारतीय स्तर पर हुई हो. लेकिन अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो हम दिल्ली के बाहर भी टीमें भेजेंगे. इस मामले में सीबीआई की तरफ से शिकायत मिलने पर दो एफआईआर दर्ज की गई थी.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक पर राजनीति भी खूब हो रही है. पेपर लीक मसले में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर के इस्तीफे के साथ सीबीएसई की चेयरपर्सन अनिता करवल से इस्तीफे की मांग की है. सरकार ने जहां मीडिया पर सनसनी फैलाने का आरोप मढ़ा तो वहीं कांग्रेस पीएम मोदी को लपेटे में ले रही है.

50,000 से पांच रुपए तक में बिके पेपर

पेपर लीक की शुरूआती जांच में ये भी पता चला है कि छात्रों को प्रश्न पत्र 50 हजार रुपये तक में बेचा गया है लेकिन बाद में यही पत्र 5-10 रुपये तक में बिका. दरअसल इस तरह के मसले में होता ये है कि जिस छात्र ने नकल माफिया से सबसे पहले पेपर को खरीदा, वो बाद में उस पेपर को किसी दूसरे छात्र को कम रेट में बेच देता है. जैसे जिस छात्र ने पेपर 50 हजार में खऱीदा उसने दूसरे छात्र को 40 हजार में बेच दिया. दूसरे छात्र ने तीसरे छात्र को 30 हजार में बेच दिया, तीसरे छात्र ने पांच छात्रों को 5-5 हजार में बेच दिया. इस तरह पेपर का रेट गिरते गिरते 5-10 रुपये तक आ जाता है.

27 मार्च को दर्ज किया गया था पहला मामला आपको बता दें कि पहला केस 12वीं के पेपर लीक के मामले में 27 मार्च को दर्ज किया गया था जबकि 10वीं क्लास के गणित के पेपर लीक मामले में 28 मार्च को दूसरा कस दर्ज किया गया था. जिन लोगों से पूछताछ की गई है उनमें 18 छात्र, 5 ट्यूटर और दो अन्य लोग शामिल हैं. पूछताछ में सभी ने कबूला की 10वीं के मैथ्स और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था. जांच में पता चला है कि ये दोनों पेपर एग्जाम से एक दिन पहले ही व्हाट्सएप पर लीक हो गए थे जो कुछ टीचर और छात्रों के पास व्हाट्सअप के के माध्य्म से पहुंचे थे जिसको लेकर पुलिस अब इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी लगी हुई है. क्राइम ब्रांच सीबीएसई से भी एग्जाम से जुड़ी तमाम जानकारियां मांग रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget