एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा पर सरकार ने लिया फैसला, पीएम मोदी बोले- छात्रों की सुरक्षा को मिले प्राथमिकता

दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से फैल रहे जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द किए जाने की मांग की थी.

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत प्रधानमंत्री कार्यालय और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में हालातों की समीक्षा और सभी मसलों पर चर्चा के बाद इस साल होने वाली दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया. जबकि 4 मई से शुरू होने वाली 12वीं की परीक्षा को फिलहाल हालात सामान्य होने तक के लिए टाल दिया गया है. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

1 जून को फिर से कोरोना वायरस के हलातों की समीक्षा की जाएगी. जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि 12वीं की परीक्षा कब कराई जानी है. परीक्षा आयोजित किए जाने से 15 दिन पहले सभी परीक्षार्थियों को जानकारी दिए जाने का भी निर्णय लिया गया. बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से फैल रहे जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द किए जाने की मांग की थी.

परीक्षा न करवाने की मांग

यही नहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि फिलहाल बच्चों की जान को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं नहीं कराई जानी चाहिए. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी परीक्षाएं न कराए जाने की मांग की थी. जिस को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दोपहर 12:00 बजे शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव, स्कूल और उच्च शिक्षा सचिव और सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.

सुरक्षा को प्राथमिकता

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों की जान माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा छात्रों का हित जरूरी है. कोई भी निर्णय करने से पहले उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए. यह भी ध्यान दिया जाए कि उनके शैक्षणिक हितों का नुकसान न होने पाए. उन्होंने अगले महीने से होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और सभी विषय पर बात की.

इस साल 4 मई से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी थी. जबकि इस स्थिति में 11 राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. महामारी और स्कूल बंद होने की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि बोर्ड की बारहवीं कक्षा के लिए 4 मई से 14 जून 2021 के बीच होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दिया गया.

इंटरनल असेसमेंट

इन परीक्षाओं को 1 जून 2021 को स्थिति की समीक्षा के बाद आयोजित कराने का निर्णय लिया जाएगा. परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा. जबकि 10वीं कक्षा की 4 मई से 14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. कक्षा दसवीं बोर्ड के परिणाम सीबीएसई बोर्ड के जरिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया जाएगा. यदि बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले रिजल्ट से कोई बच्चा संतुष्ट नहीं होगा तो उसे एक मौका परीक्षा देने का दिया जाएगा लेकिन हालात सामान्य होने पर ही उस परीक्षा का निर्धारण किया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget