एक्सप्लोरर

सीबीआई के प्रोग्रामर ने तत्काल टिकट ‘फर्जीवाड़ा’ के लिए अमेरिकी सर्वर का इस्तेमाल किया था

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एजेंसी में असिस्टेंट प्रोग्रामर के रूप में काम करने वाले अजय गर्ग और उसके साथी अनिल गुप्ता ने अपने अवैध सॉफ्टवेयर के लिए अमेरिका के सर्वर का सहारा लिया था

नई दिल्ली: सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए अमेरिका और रूस को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन सर्वरों के बारे में सूचना मांगी गई है जिनके जरिए गिरफ्तार किए गए सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर ने रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में सेंध लगाने के लिए अपने अवैध सॉफ्टवेयर का संचालन किया था.

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एजेंसी में असिस्टेंट प्रोग्रामर के रूप में काम करने वाले अजय गर्ग और उसके साथी अनिल गुप्ता ने अपने अवैध सॉफ्टवेयर के लिए अमेरिका के सर्वर का सहारा लिया था, जबकि पकड़ में आने से बचने के लिए ई-मेल रूसी सर्वर पर तैयार किए गए थे.

सूत्रों ने कहा कि इन लोगों की तरफ से बनाया गया सॉफ्टवेयर एक सर्वर पर होस्ट होता था और एंड यूजर्स इस तक गर्ग और गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए पहुंच सकते थे. दोनों अपने सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए ट्रैवल एजेंटों से 1,000-1,200 रुपये वसूलते थे.

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की तरफ से बनाया गया सॉफ्टवेयर 'निओ' अमेरिका स्थित एक सर्वर के जरिए संचालित होता था. उन्होंने कहा कि ऐसा उनके सर्वरों पर ट्रैफिक की स्पीड बढ़ाने और पकड़ में आने और एजेंसियों की जांच से बचने के लिए किया गया. इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अमेरिका और रूस स्थित इन बैक-एंड सर्वरों के बारे में ब्यौरा मांगने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है.

इंजीनियर गर्ग चयन प्रक्रिया के जरिए 2012 में सीबीआई में नियुक्त हुआ था और वह असिस्टेंट प्रोग्रामर के रूप में काम कर रहा था. उसने 2007 से 2011 के बीच आईआरसीटीसी में भी काम किया था जो रेलवे की टिकट प्रणाली से जुड़ी है.

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई जांच में अब तक संकेत मिला है कि गर्ग को आईआरसीटीसी में काम करने के दौरान इसके टिकटिंग सॉफ्टवेयर में खामियों का पता चला. जिसका फायदा उसने अपने सॉफ्टवेयर के लिए उठाया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इन लोगों का नेटवर्क देशभर में फैला है. एजेंसी ने अब तक 10 ट्रैवल एजेंटों की पहचान की है जो नेटवर्क का हिस्सा थे जिनसे पूछताछ में एजेंसी और एजेंटों तक पहुंच सकी जिन्होंने उनकी अवैध सेवाएं लीं.

बता दें कि सीबीआई ने अवैध तरीके से चलने वाले तत्काल रैकेट के खिलाफ देश में 14 जगहों पर छापेमारी की है. इनमें दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल हैं. अब तक की छापेमारी में 89 लाख रुपये नकद, दो सोने के बिस्कुट, 61 लाख रुपये की ज्वैलरी, 15 लैपटॉप, 15 हार्ड डिस्क, 52 मोबाइल फोन, 24 सिम, 6 वाईफाई राउटर, चार इंटरनेट डोंगल और 19 पेन ड्राइव समेत बहुत सारा सामान बरामद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
LIVE: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget