एक्सप्लोरर

शारदा चिटफंड घोटाला: IPS राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, CBI ने आज पूछताछ के लिए बुलाया

सीबीआई ने आईपीएस राजीव कुमार के खिलाफ एयरपोर्ट लुकआउट सर्कुलर जारी करा दिया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राजीव कुमार को दी गई छूट खत्म हो चुकी है

नई दिल्ली: बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी राजीव कुमार पर सीबीआई आज अपना शिकंजा और कस सकती है. सूत्रों का दावा है कि सीबीआई ने राजीव कुमार को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक, इसके अगले चरण में सीबीआई राजीव कुमार के जवाबों से संतुष्ट ना होने पर उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है.

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं राजीव

सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को आशंका थी कि राजीव कुमार किसी बहाने से कुछ समय के लिए देश छोड़ कर जा सकते है. लिहाजा सीबीआई ने उनके खिलाफ एयरपोर्ट लुकआउट सर्कुलर जारी करा दिया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राजीव कुमार को दी गई छूट खत्म हो चुकी है और अब राजीव कुमार संभवतः कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले हैं.

CBI का राजीव कुमार पर सबूत मिटाने के आरोप

बता दें कि सीबीआई ने शारदा चिटफंड मामले में एसआईटी प्रमुख रहे राजीव कुमार पर सबूत मिटाने और जांच में असहयोग का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है. प.बंगाल सरकार और राजीव कुमार ने इसे साज़िश बताया है, सीबीआई पर बीजेपी के इशारे पर काम का आरोप लगाया है.

फरवरी में राजीव कुमार पर छापेमारी के बाद हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा

बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में राजीव कुमार जब कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर थे तब सीबीआई की 40 सदस्यों की टीम पूछताछ के लिए पहुंची थी. लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने सीबीआई की टीम को रोक दिया था. बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. यहीं से सीबीआई और ममता सरकार के बीच तनातनी शुरू हो गई और ममता बनर्जी राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए धरने पर बैठ गईं. तीन दिनों तक यह धरना चला था.

शिलॉन्ग राजीव कुमार से पूछताछ कर चुकी है सीबीआई

इस दौरान करीब-करीब 20 विपक्षी पार्टियों ने ममता का साथ दिया. वहीं सरकार ने शारदा चिटफंड में घोटाले की जांच की दलील देते हुए कार्रवाई को सही बताया. ममता बनर्जी के साथ दरने पर खुद राजीव कुमार भी बैठे. पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में गया. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर कहा कि राजीव कुमार जांच में सहयोग करें हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए. जिसके बाद उनसे शिलॉन्ग में पूछताछ का आदेश दिया गया. शिलॉन्ग राजीव कुमार से सीबीआई कई दौर की पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-

प्रचंड बहुमत के बाद पीएम मोदी ने मां से लिया आशीर्वाद, बोले- अगले पांच साल महत्वपूर्ण बंगाल में 3 दिन के भीतर दूसरे BJP कार्यकर्ता की हत्या, ममता की TMC पर लगा आरोप

राष्ट्रपति भवन का एलान- 30 मई, शाम 7 बजे मोदी और कैबिनेट लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, परिवार को चुनावी रंजिश का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget