एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Murder: सोनाली फोगाट मर्डर केस की फाइल लेते ही एक्शन में CBI, आज गोवा पहुंचकर सबूत जुटाएगी टीम

Sonali Phogat News: सीबीआई की टीम उन डॉक्टरों से भी बातचीत करेगी, जिन्होंने सोनाली फोगाट को अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी जांच की थी. सोनाली के विसरा के सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं.

Sonali Phogat Murder Case: पिछले महीने गोवा में बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम आज यानी शुक्रवार को गोवा जाएगी. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गृह मंत्रालय के एक संदर्भ पर गोवा पुलिस की एफआईआऱ फिर से दर्ज की है.

CBI की टीम सीएफएसएल विशेषज्ञों के साथ आज गोवा पहुंचेंगी और दस्तावेजों को इकट्ठा करेगी. साथ में वे स्थानीय पुलिस अधिकारियों और उन डॉक्टरों से बातचीत करेगी, जिन्होंने सोनाली को अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी जांच की थी. सूत्रों ने कहा कि विसरा के नमूने से फोगाट की मौत के कारणों का निश्चित रूप से सुराग मिलेगा. 

इस तरह सीबीआई को दी गई है जांच

बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर फोगाट की मौत की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद मंत्रालय ने मामला सीबीआई को भेज दिया था. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की छानबीन सीबीआई से कराने को कहा था. सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है. 

मौत से कुछ घंटे पहले तक साथियों के चला डांस

43 वर्षीय फोगाट को 22-23 अगस्त की रात को गोवा के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. इससे पहले वह अंजुना बीच इलाके में एक रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं. पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' की प्रतियोगी रहीं फोगाट घटना से एक दिन पहले अपने दो पुरुष सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के साथ गोवा पहुंची थीं. उनकी मौत के बाद सामने आए रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज में वह सांगवान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. सहयोगी को कथित तौर पर उन्हें पानी पीने के लिए मजबूर करते हुए भी देखा जा सकता है जिसे वह तुरंत थूक देती हैं.

रेस्तरां वाला वीडियो भी आया था सामने

एक अन्य वीडियो में फोगाट को उनके सहयोगी रेस्तरां से बाहर ले जाते हुए दिख रहे हैं. गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं. पुलिस ने दत्ताप्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने सागवान और सिंह को कथित तौर पर मादक पदार्थ मुहैया कराया था और दोनों ने वह फोगाट को दिया था. पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया था कि फोगाट को मेथामफेटामाइन दिया गया और रेस्तरां के शौचालय से कुछ मात्रा में इसे बरामद किया गया था.

ये भी पढ़ें

Big Budget Movies: आने वाली इन फिल्मों पर पानी की तरह बहाया गया है पैसा, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget