एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्‍ला पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, पांच साल में 165 प्रतिशत बढ़ी संपत्ति

CBI: केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी एफआईआर में कहा कि न्यायाधीश रहने के दौरान उनकी संपत्ति उनकी आय से 165 प्रतिशत अधिक बढ़ी थी. उनके घर की तलाशी के दौरान भी सीबीआई को उनके खिलाफ कुछ अहम सुबूत मिले थे.

Disproportionate Asset Case: बीते एक हफ्ते से केंद्रीय जांच एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एसएन शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है. शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने 2014-2019 के दौरान 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की. सीबीआई का आरोप है कि पांच सालों में उनकी 165 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति बढ़ी है.

दिसंबर 2019 में उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के तत्कालीन न्यायाधीश शुक्ला और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने तलाशी ली थी.

क्या है सीबीआई के आरोप?
सीबीआई ने आरोप लगाया कि उसने एसएन शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज और अन्य संपत्तियां मिली हैं. सीबीआई के मुताबिक, शुक्ला ने कथित तौर पर 2014 से 2019 के दौरान परिवार के सदस्यों के नाम पर 2.54 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की और आय के स्रोत पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके.

सीबीआई ने कहा है, न्यायाधीश ने जानबूझकर अवैध रूप से धन एकत्र किया और सुचिता तिवारी के नाम पर भ्रष्ट और अवैध तरीकों से संपत्ति का अर्जन किया है.

शक के दायरे में कैस आए जस्टिस शुक्ला?
हिंदुस्तना टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एसएन शुक्ला के जस्टिस रहते हुए ही पीआईएमएस घूसकांड हुआ था. शुक्ला जुलाई 2020 में अपने पद से रिटायर हुए थे और उन पर लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज के पक्ष में एक आदेश पारित करने के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा था.

रिश्वतखोरी मामले में उनकी जांच ओडिशा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आईएम कुद्दुसी, भगवान प्रसाद यादव और प्रसाद एजुकेशन ट्रस्ट के पलाश यादव, एक मध्यस्थ, भावना पांडे और एक अन्य कथित बिचौलिए सुधीर गिरि के साथ की जा रही थी.  ऐसे में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ वाद दर्ज कर लिया है.

AIADMK Leadership Row: पलानी ही AIADMK के 'स्वामी', सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, पनीरसेल्वम गुट को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी
शपथ के दो दिन बाद कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा का इस्तीफा, जानें CM डीके शिवकुमार ने क्या दिया रिएक्शन?
शपथ के दो दिन बाद कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा का इस्तीफा, जानें CM डीके शिवकुमार का रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget