एक्सप्लोरर

CBI Files Chargesheet: नौसेना के सबमरीन की गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 6 लोगों पर चलेगा मुकदमा

CBI: नौसेना में बनने वाली ए क्लास सबमरीन के दस्तावेज लीक आउट मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें नौसेना के पूर्व अधिकारियों समेत 6 को आरोपी बनाया गया है.

Navy submarine confidential information leaked case: नौसेना में बनने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों की गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में सीबीआई ने आज (मंगलवार) 6 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए हैं. इनमें नौसेना का एक सर्विग कमांडर भी शामिल है. इनमें से दो पूर्व नौसेना अधिकारियों के यहां हुई छापेमारी में सीबीआई को सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी.

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक, जांच और खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि नौसेना में बनने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों से संबंधित जानकारियां लीक आउट की जा रही हैं. सूचना के आधार पर जब जांच और खुफिया एजेंसियों ने इस की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि नौसेना में बनने वाली ए क्लास सबमरीन समेत कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के कागज कुछ नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी वर्तमान में नौसेना के अंदर काम कर रहे कुछ लोगों की मदद से निकाल रहे हैं.

गोपनीय दस्तावेजों के बदले दी जा रही थी रिश्वत

सूचना के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में नौसेना के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया. इनके नाम कमांडर एसजे सिंह और कमोडोर रणदीप सिंह बताए गए. आरोप है कि इनमें रणदीप सिंह, कमांडर एसजे सिंह को कथित गोपनीय दस्तावेजों के बदले 2 लाख की कथित रिश्वत दे रहा था. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो इस मामले में हैदराबाद की एक कंपनी और उसके तीन निदेशकों टीपी शास्त्री, एनवी राव और के चंद्रशेखर के नाम सामने आए.

सभी लोग हुए गिरफ्तार

आरोप है कि यह लोग नौसेना में तैनात एक कमांडर एके पांडे की मिलीभगत से महत्वपूर्ण दस्तावेज लीक आउट कर रहे थे. सूचना के आधार पर सीबीआई ने इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को इस मामले में दो अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए गए.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इनमें पहला आरोपपत्र कमांडर एसजे सिंह और कमोडोर रणदीप सिंह द्वारा आपस में दी जा रही रिश्वत की बाबत है. जबकि दूसरा आरोपपत्र इन दोनों को मिलाकर अन्य चार लोगों के खिलाफ है. मामले की जांच अभी जारी है. सीबीआई को शक है कि इस मामले में नौसेना के कुछ और अधिकारी, कर्मचारी शामिल हो सकते हैं जिन पर जल्द ही सीबीआई का शिकंजा कस सकता है.

इसे भी पढ़ेंः
Amarinder Singh Resignation: कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी का एलान, जानें क्या होगा नाम?

Amarinder Singh Resigns: 7 पन्नों का इस्तीफा, सिद्धू-हरीश रावत पर हमला, जानें सोनिया को अमरिंदर ने खत में क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget