एक्सप्लोरर

CBI ने अपने ही पूर्व एसपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा निपटाने के नाम पर मांगी थी 50 लाख की रिश्वत

सीबीआई ने इन दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन दोनों को पूछताछ के लिए 9 अक्टूबर तक सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो में मुकदमा निपटवाने के नाम पर 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने वाले सीबीआई के एक पूर्व एसपी एन एम पी सिन्हा को एक दलाल समेत खुद सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से रिश्वत की पहली खेप जो 25 लाख रुपये बताई जा रही है, वह भी बरामद हुई है. इन दोनों को पूछताछ के लिए 9 अक्टूबर तक सीबीआई रिमांड पर लाया गया है, जिससे यह पता चल सके कि एसपी एनएमपी सिन्हा के तार सीबीआई में कहां तक फैले हुए हैं.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने जाल बिछाकर सीबीआई के पूर्व एसपी एन एम पी सिन्हा को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया जब वह एक बड़ी कंपनी के एक दलाल से सीबीआई में चल रहा एक मुकदमा निपटाने के लिए घूस की रकम ले रहे थे. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एन एम पी सिन्हा सीबीआई से 1 महीना 5 दिन पहले ही रिटायर हुए थे और जिस मामले को निपटाने की वह घूस ले रहे थे, वह खुद उस मामले में एसपी भी रह चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक एसपी सिन्हा इसके पहले सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के ओएसडी के तौर पर भी काम कर चुके हैं और राकेश अस्थाना मामले में नाम सामने आने के बाद उनका स्थानांतरण दिल्ली से बाहर कर दिया गया था. सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक इन दोनों से 25 लाख रुपये बरामद होने के बाद सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा, रांची समेत कुल 8 जगहों पर छापेमारी की और इस दौरान सीबीआई ने अनेक अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया है.

सीबीआई ने इन दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन दोनों को पूछताछ के लिए 9 अक्टूबर तक सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. सीबीआई जानना चाहती है कि सिन्हा किस अधिकारी के जरिए कंपनी का केस निपटाना चाहते थे और सीबीआई में उनके तार कहां तक फैले हुए हैं. साथ ही उन्होंने अब तक ऐसी कितनी डीलों को अंजाम दिया है और क्या नौकरी के दौरान भी उन्होंने ऐसा कोई काम किया था या नहीं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जांच के दौरान अनेक खुलासे होने की संभावना है और सीबीआई के कुछ दूसरे अधिकारी भी इस जांच की आंच में सकते हैं .जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें: पंजाब: राहुल गांधी बोले- सत्ता में आते ही रद्द करेंगे काले किसान कानून, अंबानी-अडानी चलाते हैं मोदी सरकार  हाथरस मामलाः प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से किए सवाल, पूछा- DM को कौन बचा रहा है 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी के सुसाइड केस में दोषी पति बरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं...
पत्नी के सुसाइड केस में दोषी पति बरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं...
Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा
K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget