एक्सप्लोरर

Cattle Smuggling Case: अनुब्रत मंडल पहले से ED की रिमांड में, अब बेटी को समन, पूछताछ के दौरान होगा आमना-सामना

ED Summon Sukanya: कुछ महीनों पहले सीबीआई ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या से पूछताछ की थी, लेकिन एजेंसी को कोई ठोस जानकारी हासिल करने में सफलता नहीं मिली थी.

Cattle smuggling Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अनुब्रत मंडल की बेटी को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है. अनुब्रत मंडल पशुओं की तस्करी मामले में जेल में बंद हैं. ईडी के सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली स्थित एजेंसी के नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में पूछताछ के दौरान मंडल और उनकी बेटी सुकन्या का आमना-सामना कराया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने सुकन्या के अलावा 11 और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसमें मंडल का चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीष कोठारी भी शामिल है. इन सभी से पशु तस्करी मामले में पूछताछ की जाएगी.

सीबीआई कर चुकी है पूछताछ
टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने 12 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया गया था. कुछ महीने पहले सीबीआई ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को दिल्ली मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की थी. हालांकि, सूत्रों की मानें तो सुकन्या से एजेंसी को कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पूछताछ के बारे में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उस समय सुकन्या ने बहुत सारे सवालों के जवाब टाल दिए थे और कहा था कि वह इस बारे में नहीं जानते. उनके पिता ही जानते हैं.

ईडी की रिमांड में अनुब्रत मंडल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल को सीबीआई के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया था. अनुब्रत मंडल को शुक्रवार (10 मार्च) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें 11 दिनों की ईडी की रिमांड में भेजने का आदेश पारित किया. मंडल इस समय ईडी की कस्टडी में हैं, जहां उनसे पूछताछ हो रही है.

अब ईडी पैसे के लेन-देन और अनुब्रत मंडल की प्रॉपर्टी का पता लगाना चाहती है, जिसके लिए उनका सामना बेटी से कराने की तैयारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो पशु तस्करी मामले में दिल्ली की जेल में बंद सरगना इनामुल हक और मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन से भी ईडी पूछताछ करने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें

Cattle Smuggling Case: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की 11 दिनों की ईडी रिमांड मंजूर, पशु तस्करी में दिल्ली की अदालत का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget