एक्सप्लोरर

अमित शाह का विरोधियों पर हमला, कहा- मोदी की बाढ़ से बचने के लिए कुत्ता, बिल्ली, नेवला मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज बीजेपी के 5 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी के स्थापना दिवस पर मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि देश में जो मोदी जी की बाढ़ आयी है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला सब मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं.

अमित शाह ने कहा, ''मैंने एक कहानी सुनी थी, जब बहुत बड़ी बाढ़ आती है और सारे वृक्ष, पेड़, पौधे पानी में वह जाते हैं और सिर्फ एक वट वृक्ष बच जाता है. ऐसे में साप भी उस वट वृक्ष पर चढ़ जाता है, नेवला भी चढ़ जाता है, बिल्ली भी चढ़ जाती है, कुत्ता भी चढ़ जाता है, चीता भी चढ़ जाता है क्योंकि नीचे पानी का डर है.''

उन्होंने आगे कहा, ''मोदी जी की जो बाढ़ आयी है, इसके डर से सांप, नेवला, कुत्ता, बिल्ली सब इकट्ठा होकर चुनाव लड़ने का काम कर रहे हैं. हमारे नेता नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है, उनके नेतृत्व में 2019 का चुनाव जीतना है.''

राहुल गांधी की नकल करते हुए कांग्रेस पर हमला राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, ''अभी अभी मैं राहुल बाबा को सुन रहा था, राहुल बाबा कुछ दिनों से पवार साहब के साथ बैठते हैं. पवार साहब ने उनको थोड़ा इंजेक्शन लगाया है. इसलिए वो बड़े जोर जोर से पूछते हैं, मोदी जी बताइए साढ़े साल में कितना रोजगार दिया? आप मोदी जी से साढ़े साल का हिसाब पूछ रहे हो. देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब पूछ रही है. कांग्रेस की चार पीढ़ी ने इस देश के लिए क्या किया?''

पहली बार किसी नेता को जमानत जब्त होने पर मिठाई बांटते देखा गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बहाने भी अमित शाह ने राहुल गांधी हमला बोला. अमित शाह ने कहा, ''अभी हाल ही में विपक्ष को खुश होने का मौका मिल गया. दो लोकसभा के चुनाव हम हार गए तो राहुल जी ने पेड़े बांटे. मैंने पहली बार ऐसा नेता जो अपनी पार्टी की जमानत जब्त होने पर पेड़े बांट रहा हो. राहुल जी मैं कहना चाहता हूं कि भले ही हम दो सीट हारे हैं लेकिन आपकी 11 सरकारें छीन लेने काम मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने किया है.''

बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी और करने भी नहीं देगी आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर विपक्ष के लगातार हमले का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, ''अभी अभी एक झूठ का पुलिंदा फैलाना शुरू किया है. राहुल बाबा कहते हैं कि एससी-एसटी एक्ट को खत्म कर दिया, रिजर्वेशन को खत्म कर देंगे. हमने किसी एक्ट को डिमोलिश नहीं किया. राहुल जी कान खोलकर सुन लो भारतीय जनता पार्टी किसी कभी रिजर्वेशन को हटाने वाली नहीं है. अगर आप हटाना चाहोगे तो आपको भी नहीं हटाने देंगे.''

हमारे ऊपर तंज कसे जाते थे, आज हमारी पार्टी बहुमत में है अमित शाह ने कहा, ''हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई थी, आज देश भर में पार्टी के 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. कभी संसद में दो सदस्य होने पर हमारे ऊपर ताने कसे जाते थे कि हम दो हमारे दो. आज संसद में 330 सदस्यों के साथ बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget