एक्सप्लोरर

Caste Census: 2027 या 2026, कास्‍ट सेंसस कब, सेंसस कब? जनगणना का ऐलान होते ही आई कन्‍फ्यूजन की बाढ़, पढ़ें क्लियर कट जवाब

पूरी जनगणना होने में सिर्फ तीन साल का समय लगेगा क्योंकि इस बार डिजिटल तरीके से प्रक्रिया होगी और 2030 तक जनगणना का काम पूरा कर लिया जाएगा.

केंद्र सरकार ने बुधवार (04 जून, 2025) को देश की आठवीं जनगणना कराने का ऐलान कर दिया. जनगणना की तारीखों का जिस प्रकार से ऐलान किया गया है उससे काफी लोगों को कन्‍फ्यूजन हो रहा है कि जनगणना या जाति जनगणना अलग-अलग हो रही हैं, शुरुआत 2026 से हो रही है तो ऐसा क्‍यों कहा जा रहा है कि जनगणना की शुरुआत 2027 से होगी. जनगणना तो 2021 में होनी थी, लेकिन अब 2027 में सेंसस कराने का ऐलान किया गया है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगली जनगणना 2031 में होगी या 2027 के 10 साल बाद.  

कन्‍फ्यूजन तो बहुत हैं, चलिए एक-एक करके सबकुछ समझते हैं. सबसे पहले जान लेते हैं कि केंद्र सरकार ने क्‍या ऐलान किया है.     

प्रेस इन्‍फॉरमेशन ब्‍यूरो (PIB) के मुताबिक, 16 जून 2025 को जनगणना का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसी साल से सारी तैयारियां शुरू हो जाएंगी.   

1-जनगणना दो चरणों में पूरी की जानी है यानी इसकी प्रक्रिया को दो बार में देशभर में पूरा किया जाएगा.   

2- जातियों की गणना के साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है.

3- केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों के बर्फीले क्षेत्रों में 1 अक्‍टूबर 2026 से जनगणना की शुरुआत हो जाएगी. 

4- इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से कराई जाएगी, इसलिए इस जनगणना में सिर्फ 3 साल का समय लगेगा. मतलब 2030 तक जनगणना का कार्य पूरा हो जाएगा. 

5- जातिगत जनगणना के समय आर्थिक आधार पर भी परिवार की जानकारी ली जाएगी, जिसमें कच्चा घर है या पक्का घर, घर में कोई वाहन है या नहीं आदि सूचनाएं एकत्र की जाएंगी.       

तो जनगणना के ऐलान से जुड़ी कुछ ये अहम जानकारी तो आपने पढ़ लीं. चालिए अब कन्‍फ्यूजन पर सीधे बात करते हैं.     

पहला और सबसे बड़ा कन्‍फ्यूजन: जनगणना कब होगी? क्‍या 1 अक्‍टूबर 2026 को सिर्फ जाति जनगणना होगी, क्‍या वो जनगणना का हिस्‍सा होगी, खबरों में तो कहा जा रहा है कि जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी. 2026 या 2027 जनगणना या जाति जनगणना क्‍या है ये सब?      

जवाब: प्रेस इन्‍फॉरमेशन ब्‍यूरो के मुताबिक केंद्र सरकार ने इसे जनगणना-2027 नाम दिया है. जिस प्रकार पिछले सेंसस को हम सेंसस 2011 के नाम से जानते हैं. जनगणना 10 वर्ष बाद होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई, अब जो जनगणना होने जा रही है उसका काउंटिंग ईयर 2027 रखा गया है. मतलब अगली जनगणना अब 2027 के 10 साल बाद होगी.         

-जनगणना 2027 की प्रक्रिया की शुरुआत पहाड़ी राज्‍यों-    केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों  से 1 अक्‍टूबर 2026 को हो जाएगी.  

-मतलब जनगणना का काउंटिंग ईयर 2027 होगा, प्रक्रिया 2026 में शुरू होगी.  

-1 अक्‍टूबर 2026 को जनगणना की शुरुआत सिर्फ जाति जनगणना से होगी, लेकिन उस जनगणना में सिर्फ जाति गणना नहीं होगी, जैसे जनगणना में और कच्‍चा घर, पक्‍का घर, कार, पुश की जानकारी ली जाती है वो सब भी ली जाएगी. बस इन जानकारियों के साथ जाति भी पूछी जाएगी. 

प्रेस इन्‍फॉरमेशन ब्‍यूरो की इस लाइन पर गौर फरमाइए- 'जातियों की गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है.' मतलब जातियों की गणना के साथ, यानी और बाकी जानकारियां जो ली जानी चाहिए वो भी ली जाएंगी तो 1 अक्‍टूबर 2026 से पहाड़ी राज्‍यों में जो प्रक्रिया शुरू हो रही है वह प्रॉपर जनगणना ही है, बस उसमें जातियों की गणना को भी शामिल कर लिया गया है.  

एक और उदाहरण से समझते हैं: भारत में पिछली जनगणना 2011 हुई थी, वह भी दो चरणों में की गई थी. पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2010 तक हुआ था और दूसरा चरण 09 फरवरी से 28 फरवरी 2011 तक चला, लेकिन पिछली जनगणना को हम सेंसस 2011 के नाम से ही जानते हैं.   

इस बार भी जनगणना-2027 की शुरुआत अक्‍टूबर 2026 में हो जाएगी, लेकिन जनगणना काउंटिंग ईयर 2027 ही रहेगा, जैसे पिछली बार वाले सेंसस को हम जनगणना 2011 के नाम से जानते हैं, वैसे ही अगली जनगणना को हम सेंसस 2027 के नाम से जानेंगे.

योगेंद्र कुमार बीते 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं और राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि रखते हैं. खबरों की दुनिया के अलावा क्रिकेट और फिल्‍मों में खास दिलचस्‍पी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget