एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सोलापुर में नरभक्षी तेंदुए ने ली 12 लोगों की जान, ग्रामीणों ने की जान से मारने की मांग

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक तेंदुए ने 12 लोगों को मार गिराया है जिसके बाद इलाके में आतंक का माहौल बन गया है. ग्रामीणों ने सरकार से तेंदुए को मार गिराने की मांग की है.

मुंबईः महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला तहसील में एक तेंदुए बन नरभक्षी गया है. जिसके कारण आस-पड़ोस के क्षेत्र में आतंक का माहौल बना हुआ है. इस तेंदुए के डर से वहां के ग्रामीण लोग और किसानों का घरों से निकलना बंद हो गया है. तेंदुए का डर इतना फैल चुका है कि किसान अपने खेतों मैं भी जाने से डर रहे हैं. नरभक्षी तेंदुआ अभी तक करीब 12 लोगों की जान ले चुका है जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष हैं

तेंदुआ बना नरभक्षी

ग्रामीण लोगों की मानें तो इस इलाके में गन्ने की खेती बहुत ज्यादा होती है. जिसके कारण तेंदुआ अपना शिकार करके इन्हीं गन्ने के खेतों में छुप जाता है. जिसकी तलाश करना बेहद मुश्किल भरा काम हो गया है स्थानीय नेताओं ने सरकार से मांग की है कि सरकार हेलीकॉप्टर की मदद से इस तेंदुए को जल्द से जल्द ढूंढ निकाले. इसका साथ ही सरकार यह आदेश भी दें कि नरभक्षी बन चुके इस तेंदुए को मार दिया जाए, ताकि ग्रामीण इलाके में किसानों और लोगों में फैला तेंदुए के प्रति आतंक खत्म हो सके और लोग अपने अपने कामों पर अपने घरों से निकल सके.

तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रशासन मुस्तैद

फिलहाल इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के तमाम अधिकारियों और तेंदुए को पकड़ने वाली टीम लगातार इस इलाके के तमाम खेतों में कांबिंग ऑपरेशन कर रही है. जिस गन्ने के खेत में तेंदुए को घुसते हुए देखा गया था उस गन्ने के खेत में आग भी लगा दी गई लेकिन तेंदुआ बचकर भाग निकला अब तेंदुए को पकड़ने के लिए इस इलाके में बड़े-बड़े केंद्रों की व्यवस्था की गई है, साथ ही खोजी कुत्तों को भी बुलाया गया है. गांव वालों की मांग है कि जल्द से जल्द सरकार एक हेलीकॉप्टर का की व्यवस्था करें ताकि इस नरभक्षी तेंदुए का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी बनी आफत का सबब, चारों तरफ जमी बर्फ की चादर

दिल्ली: फेसबुक, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों के ऑपरेशन रेग्युलेट करने के लिये हाई कोर्ट में याचिका

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget