एक्सप्लोरर

Canada India Tension: 'राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले पर सरकार को अकेले नहीं छोड़ेंगे', ‌खालिस्तान वाले मामले पर सरकार को मिला कांग्रेस का साथ

Canada Row: भारत ने कनाडा के शीर्ष राजनयिक ओलिवियर सिल्वेस्टर को निष्कासित कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनपर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है.

Khalistani Terrorist Murder: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को दोषी ठहराए जाने के मामले में केंद्र सरकार को कांग्रेस का साथ मिला है. कांग्रेस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मामलों पर देश को सर्वोपरि रखा जाएगा और इस मुद्दे पर केंद्र को कांग्रेस का समर्थन है. खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है. इसके जवाब में भारत ने भी ऐसा ही किया है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मंगलवार (19 सितंबर) को लिखा, "कांग्रेस का हमेशा से यह मानना है कि जब देश पर आतंकवाद का खतरा हो तो एकजुटता बनी रहनी चाहिए. खासकर ऐसी घटनाएं जिनसे भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा हो, कांग्रेस केंद्र के साथ मजबूती से खड़ी है.'

अभिषेक मनु सिंघवी ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस के एक और सांसद अभिषेक मनु सिंह सिंघवी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत के लिए जितने खतरनाक दूसरे दुश्मन हैं, उतना ही जस्टिन ट्रूडो भी हैं. सिंघवी ने ट्रूडो की तुलना जोकर से करते हुए कहा कि धरती पर उनसे बड़ा जोकर कोई नहीं है. एक्स पर उन्होंने लिखा कि भारत को भी तुरंत कनाडा के हाई कमिशन की सुरक्षा घटा देनी चाहिए. ट्रूडो भी उन दूसरे लोगों की तरह खतरनाक है जो भारत के खिलाफ हैं.

क्या है विवाद

कनाडाई पीएम जस्टिन टुडो ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे रॉ के एजेंट का हाथ रहा है. उनके इस आरोप को भारत ने खारिज कर दिया और कहा कि ट्रूडो निराधार और उकसावे वाला बयान दे रहे हैं. इसके पीछे उनका अपने देश में राजनीतिक लाभ लेना है.

कनाडा की विदेश मंत्री मेलिना जोली ने घोषणा की कि एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया. उनका नाम पवन कुमार राय है. आरोप लगाया गया है कि वह रॉ के एजेंट हैं. 

भारत ने भी दिया है कड़ा संदेश 
इस मामले में भारत में भी तत्काल कार्रवाई की और कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को बुलाकर एक सीनियर कनेडियन राजनयिक को निष्कासित करने की सूचना दी गई. उसका नाम ओलिवियर सिल्वेस्टर है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि केनेडियन राजनयिक का निष्कासन इसलिए किया गया है, क्योंकि वह भारत के आंतरिक मामलों और एंटी इंडिया गतिविधियों में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

निज्जर हत्या मामले पर कनाडा बोला- करें सार्वजनिक निंदा, बाइडेन प्रशासन ने इसलिए खारिज कर दिया था प्रस्ताव, जानें रिपोर्ट का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget