एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल-असम में दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार, नंदीग्राम में अमित शाह और ममता बनर्जी ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 39 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग होने जा रही है. इसमें दोनों राज्यों के कुल 516 प्रत्याशियों की किस्मत दांव है.

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार की शाम को प्रचार का शोर थम गया. इस चरण में असम की कुल 39 विधानसभा सीटों पर गुरूवार को वोटिंग होगी. असम चुनाव में 345 प्रत्याशियियों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं. असम में इस वक्त तीन अहम गठबंधन सियासी मैदान में हैं, ये है- बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन. इसके साथ असम गण परिषद भी साझीदार है.

असम के दूसरे चरण में 39 सीटों पर वोटिंग

जबकि, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन में यूपीपीएल और महाजोत है. इसके अलावा एआईयूडीएफ, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और वामदल शामिल हैं. तो वहीं सियासी मैदान में असम जातीय पार्टी (एजेपी) और राइजोर दल भी मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं. असम चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के 34 प्रत्याशी मैदान में है तो वहीं कांग्रेस के 28, एजेपी-19, एआईडीयूएफ के 7, एजीपी के 6, बीपीएफ के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि 176 निर्दलीय प्रत्याशी और अन्य भी असम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

बंगाल के दूसरे चरण में 30 सीटों पर वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में विधानसभा की 30 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग होने जा रही है. इसमें 171 प्रत्याशियों की किस्मत दांव है, जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं. बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने दूसरे चरण के दौरान बंगाल की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस, लेफ्ट और उनके घटक दल इंडियन सेक्युरल फ्रंड यहां पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं. सीपीएम ने 15 प्रत्याशियों को दूसरे चरण के दौरान सियासी मैदान में उतारा तो वहीं कांग्रेस के-9, सीपीआई के 2, और एआईएफबी और आरएसपी के 1-1 उम्मीदवार हैं. तो वहीं 32 निर्दलियों के साथ अन्य 44 उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

इस चरण में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव होना है. ममता बनर्जी से यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसे राज्य की हॉट सीट बना दिया है. इसे टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी का गढ़ भी माना जाता है. शुभेंदु अधिकारी ने यह दावा किया है कि वे ममता बनर्जी 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराएंगे. बंगाल में पहले चरण के दौरान पुरुलिया, झाड़ग्राम के साथ ही बांकुरा, पुर्बा मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनाव हुआ था. इस दौरान 191 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हुई, जिसमें 21 महिला उम्मीदवार थीं.

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश दौरे के वक्त PM मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन', टीएमसी की चुनाव आयोग से शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget