एक्सप्लोरर

यूपी में अब दूसरे दौर का दंगल, 67 सीटों के लिए थमा चुनाव प्रचार, 15 को मतदान

नई दिल्ली: यूपी में दूसरे दौर के सियासी दंगल के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज थम गया. पश्चिमी यूपी की ही 67 सीटों पर मंगलवार को चुनाव होना है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों- सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होना है.

दूसरे चरण में मतदान वाली 67 सीटों में पिछले चुनाव में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी को 34 सीटें मिली थी जबकि दूसरे नम्बर पर रही बसपा को 18, बीजेपी को 10, कांग्रेस को 3 और अन्य को 2 सीटें मिली थी.

पहले चरण की ही तरह दूसरे चरण की तमाम सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार की अगुवाई की और जहां एक ओर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत दर्जन भर मंत्री भी भगवा बिग्रेड की संभावनाएं चमकाने में जुटे रहे तो वहीं कांग्रेस सपा गठबंधन की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने धुआंधार प्रचार किया.

15781298_1803658086310943_1014857137888913936_n

बसपा मुखिया मायावती पार्टी के अभियान को लगभग अकेले दम पर आगे बढाने में लगी रही. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने भी हाथी के लिए प्रचार किया.

दूसरे चरण की 67 सीटों के लिए कुल 720 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से सर्वाधिक 22 बिजनौर की बरहपुर और सबसे कम 4 अमरोहा की धनौरा सीट पर किस्मत आजमा रहे है.

इन नेताओं की किस्तम है दांव पर

इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उसमें सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां(रामपुर) और पहली बार चुनाव लड रहे उनके पुत्र अब्दुला आजम(स्वार), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी के बेटे सैफ अली नकवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद(तिलहर) और बीजेपी विधान दल(शाहजहांपुर नगर) के नेता सुरेश खन्ना शामिल हैं. दूसरे चरण में कुल 2.28 करोड लोगों को मताधिकार प्राप्त है इनमें से 1.04 करोड महिलाएं हैं.

सुबह की दस बड़ी खबरें देखें फटाफट-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget