एक्सप्लोरर

कैंब्रिज एनालिटिका का दावा- कांग्रेस को दिया था मतदाताओं को प्रभावित करने प्रस्ताव, पार्टी ने किया इनकार

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग के प्रभारी प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है और उसके बहुत सारे प्रस्ताव मिलते हैं, लेकिन कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा कभी नहीं ली गई.

नई दिल्ली: ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव में करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट में पार्टी की प्रचार अभियान की कमान संभालने का कथित तौर पर प्रस्ताव दिया था. हालांकि कांग्रेस ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा है कि उसने कंपनी की कभी सेवा नहीं ली. कैंब्रिज एनालिटिका हाल में फेसबुक के आंकड़ों में सेंध लगाने के कारण सुर्खियों में आयी है. कंपनी के 49 पृष्ठों वाले इस प्रस्ताव के मुताबिक कैंब्रिज एनालिटिका ने मतदाता के सोच को प्रभावित करने के लिए फेसबुक डाटा का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था. अगस्त 2017 का यह प्रस्ताव लीक हो गया है और यह सोशल मीडिया पर आ गया है.

कैंब्रिज एनालिटिका के साथ कोई संबंध या सहमति नहीं: कांग्रेस

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग के प्रभारी प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है और उसके बहुत सारे प्रस्ताव मिलते हैं, लेकिन कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा कभी नहीं ली गई. उन्होंने कहा, ‘‘कैंब्रिज एनालिटिका के साथ कोई संबंध या सहमति नहीं रही.’’

यह पूछे जाने पर कि इस दस्तावेज में पार्टी की 2019 के चुनाव से जुड़ी रणनीति को लेकर प्रस्ताव दिया गया है, तो चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कोई दस्तावेज नहीं देखा है और इस बारे में अवगत नहीं हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसकी कोई वजह नहीं है कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर दिक्कत महसूस हो. कांग्रेस ने कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा कभी नहीं ली.’’

कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए भी पेश की थी रणनीति?

इस मुद्दे पर बीजेपी की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने पहले भी इस कंपनी की सेवा लेने की बात से इनकार किया था. यह कंपनी लाखों भारतीय फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक करने को लेकर बड़े विवाद का सामना कर रही है. ‘डाटा-ड्रिवेन कैम्पेन- द पाथ टू 2019 लोकसभा’ नामक इस प्रस्ताव संबंधी दस्तावेज में कैंब्रिज एनालिटिका ने अगले साल होने वाले आम चुनाव और इस साल के कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए विस्तृत रणनीति की पेशकश की थी.

यह प्रस्ताव कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्जेंडर निक्स द्वारा कथित तौर पर तैयार किया था. फेसबुक स्कैंडल के सामने आने के बाद निक्स को निलंबित कर दिया गया था और फिलहाल वह ब्रिटेन में जांच का सामना कर रहे हैं.

इस प्रस्ताव में कह गया है, ‘‘कांग्रेस लेकर जल्द यह धारणा बननी चाहिए कि वह भ्रष्टाचार विरोधी है और प्रभावी शासन और अर्थिक विकास की मूर्त रूप है. इसके लिए मतदाता की ठोस समझ और समकालीन रुख के मुताबिक उसके साथ संवाद के लिए ठोस रणनीति भी जरूरी है.’’ प्रस्ताव में भारत के स्मार्टफोन मतदाताओं पर बीजेपी के एकाधिकार को बाधित करने की योजना का उल्लेख भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget