एक्सप्लोरर

महंगाई से मिलेगी राहत: 1.2 लाख टन प्याज आयात करेगी सरकार, अभी दाम 100 के पार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल 1.2 लाख टन प्याज के आयात के सरकार के फैसले को मंजूरी दी है. दिल्ली-एनसीआर में प्याज का खुदरा भाव 60-80 रुपये प्रति किलो था. कुछ दिन पहले देश की राजधानी में प्याज का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक हो गया था.

नई दिल्ली: मंदी के मौसम में महंगाई की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिलने वाली है. प्याज के बढ़ते दाम को काबू में रखने के लिए सरकार ने प्याज का आयात करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल 1.2 लाख टन प्याज के आयात के सरकार के फैसले को मंजूरी दी है. अभी प्याज 100 रुपए प्रति किलो तक मिल रही है.

थोकभाव में हुई 10-15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1.2 लाख टन प्याज आयात को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है. मानसून सीजन के आखिर में हुई भारी बारिश के कारण प्याज की फसल को नुकसान होने से देश में प्याज के दाम में भारी वृद्धि हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी प्याज के थोकभाव में 10-15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने इसी महीने देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर इसकी कीमतों को काबू में रखने के मकसद से एक लाख टन प्याज का आयात करने की घोषणा की थी.  विदेश व्यापार करने वाली केंद्र सरकार की कंपनी एमएमटीसी 4,000 टन प्याज का आयात करने के लिए टेंडर भी जारी कर चुकी है.

प्याज का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक

बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव 40-60 रुपये प्रति किलो था. मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि आवक में कमी के कारण प्याज के भाव में पिछले सत्र के मुकाबले 10-15 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ. दिल्ली-एनसीआर में प्याज का खुदरा भाव 60-80 रुपये प्रति किलो था. कुछ दिन पहले देश की राजधानी में प्याज का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक हो गया था.

यह भी पढ़ें-

मंदी से जूझ रही मोदी सरकार का बड़ा फैसला, BPCL समेत 5 सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी

दिल्ली: अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाले बिल पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 40 लाख लोगों को होगा फायदा

Viral: फ्लाइट में विंडो शेड को लेकर दो लोगों में हुई जमकर लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अमेरिका से भी आगे निकलेगा भारत, कार्टो सैट-3 लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget