एक्सप्लोरर

CAA Rules In India: 2019 में बना कानून, लेकिन लागू करने में लग गए 1521 दिन, जानिए क्या है देरी की वजह

CAA Rules Notification: सीएए कानून 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पास हुआ. अगले दिन राष्ट्रपति ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए. 10 जनवरी, 2020 को इसे राजपत्र में अधिसूचित करने में सरकार को एक महीना लगा.

Citizenship Amendment Act: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार (12 मार्च) से देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर दिया, लेकिन सरकार को इसे लागू करने में बहुत लंबा समय लग गया. शासन के मामले में निर्णायक होने का दावा करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार को सीएए 2019 की अधिसूचना जारी करने में 1,521 दिन लग गए. आइए जानते हैं कि आखिर केंद्र सरकार को इसे लागू करने में इतना समय क्यों लगा.

सीएए 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पास हुआ. अगले दिन राष्ट्रपति ने इस पर हस्ताक्षर किए. 10 जनवरी, 2020 को इसे राजपत्र में अधिसूचित करने में सरकार को एक और महीना लग गया. नियम बनाने में देरी को कुछ लोगों ने सत्तारूढ़ भाजपा के चुनावों से लाभ उठाने के दांव के रूप में देखा. यह मुद्दा 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान उठा और भाजपा ने इसे लागू करने का वादा किया, लेकिन कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई.

विरोध-प्रदर्शनों ने लगाया सबसे बड़ा अड़ंगा

एक्सपर्ट का कहना है कि कहीं न कहीं इस कानून में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए धर्म के मानदंड जुड़े हैं, इसलिए भी बड़ी संख्या में इसे लेकर लोग विरोध-प्रदर्शन करते रहे. तब प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि इस कानून का उद्देश्य देश में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव करना और प्रमुख क्षेत्रों में मतदान करने वाले नागरिकों की जनसांख्यिकी को ख़राब करना है. इसके जवाब में मोदी सरकार ने कानून लागू करने में और देरी की और वह इस लेकर कछुए की गति से चलती रही.

पहले स्थायी समितियों से नहीं मिला समय, फिर कोरोना

वर्ष 2020 के बीच से लगभग हर तीन महीने में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने लोकसभा और राज्यसभा में इसे लेकर संसदीय स्थायी समितियों से समय मांगा. इसके बाद कोरोना वायरस आ गया और एक बार फिर इसे लागू करने में देरी हुई. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने मंत्रालय का बचाव करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ही इसके लागू होने में देरी हुई.

अब इसे लागू करने के पीछे ये हो सकती है वजह

वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े का कहना है कि यह आश्चर्यजनक है कि सरकार को सीएए नियमों को अधिसूचित करने के लिए इतना समय लग गया. हेगड़ने पीटीआई से कहा, "अधिनियम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है. वहां से कोई विशेष रोक नहीं है, कुछ समय से मामले की सुनवाई नहीं हुई है. इस बीच नियमों को अधिसूचित किया गया है और मुझे यकीन है कि नियमों के कार्यान्वयन के संबंध में, उचित याचिकाएं दायर की जाएंगी. यह संभव है कि सरकार आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इन नियमों को अधिसूचित करना चाहती थी."

ये भी पढ़ें

CAA Rules In India: कौन-कौन से गैर-मुस्लिम धर्म और देश के लोगों को मिलेगी CAA लागू होने के बाद भारत में नागरिकता, जानें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget