एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: चिराग पासवान ने कहा- बच्चों को पीटना गलत है, केंद्र सरकार उनकी चिंता दूर करे

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि वह बच्चों के साथ संवाद कर उनकी चिंताओं को दूर करे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों को पीटा जा रहा है वह गलत है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर विरोध जारी है. देश के दूसरे राज्यों में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया हुआ है. दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया तो यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र सड़कों पर उतरे. जामिया के छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की है. इस बीच एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से बच्चों को मारा पीटा जा रहा है वह गलत है.

चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ''ग़लत है जिस तरह से छात्र-छात्राओं को धर्म जात की राजनीति में मोहरा बनाया जा रहा है. जिस तरह से बच्चों को मारा पीटा जा रहा है वह भी ग़लत है. आग्रह करूंगा की केंद्र सरकार बच्चों से संवाद कर उनकी चिंताओ को दूर करे.'' अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''आलोचना लोकतंत्र की ख़ूबसूरती है लेकिन किसी भी बिल को बिना पढ़े विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है. सरकार के सही फ़ैसलों के साथ पार्टी खड़ी है.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''लोक जनशक्ति पार्टी ने हमेशा सच और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है. लोक जनशक्ति पार्टी कभी भी ग़लत का साथ नहीं देगी. हमने हमेशा अल्पसंख्यको के हितों की रक्षा की है और करेंगे. लोक जनशक्ति पार्टी ने हर उस बिल या फ़ैसले का विरोध किया है या प्रश्न उठाए है जो हमें देश हित में ना लगे हो.''

जामिया हिंसा: गिरफ्तार 10 आरोपियों को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इनमें कोई छात्र नहीं

उधर आज है कि जामिया के बाद आज दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थबाजी भी की. इसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. इसके अलावा दिल्ली स्थित गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया. चेन्नई में मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget