एक्सप्लोरर

पलक झपकते ही बॉर्डर पर पहुंचा देगा 9000 किलो बारूद! C-295 उड़ा देगा दुश्मनों की नींद

PM Modi: PM मोदी ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया.

C-295: PM मोदी ने सोमवार (28 अक्टूबर) को गुजरात के बड़ोदरा में सी-295 विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया. यह "मेक इन इंडिया" पहल के तहत विमानन क्षेत्र में एक बड़ा कदम है. PM मोदी  ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की उपस्थिति में किया.

इस दौरान PM मोदी ने कहा, "टाटा-एयरबस सी-295 विमान संयंत्र में देश की माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज द्वारा कम से कम 18,000 पुर्जों का निर्माण किया जाएगा, जिससे नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे."

56 विमानों का होगा निर्माण 

सी-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमानों का निर्माण होना है, जिनमें से 16 सीधे स्पेन से एयरबस कंपनी द्वारा भेजे जाएंगे और शेष 40 विमान वडोदरा में बनाए जाएंगे. यह भारत में निजी क्षेत्र का पहला सैन्य विमान असेंबली संयंत्र है. यह संयंत्र टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस स्पेन के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है. आइये जानते हैं कि C-295 एयरक्राफ्ट में क्या खासियत है. 

जानें क्यों खास हैं C-295 एयरक्राफ्ट 

  • C-295 एयरक्राफ्ट 844 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है. इसके अलावा लैंड करने के लिए इसे सिर्फ 420 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है. इसमें हवा में रिफ्यूलिंग की सुविधा है. ये विमान लगाातर 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है. 
  • इसमें शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता के साथ नौ टन तक सामान रखा जा सकता है. इस विमान से एकसाथ 71 सैनिकों को ले जाया जा सकता है. 
  • इसमें दो इंजन हैं. यह विमान 482 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है. ये विमान एक इंजन के सहारे 13 हजार 533 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. वहीं, दोनों इंजन के साथ यह 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकेगा.
  • इस विमान में छह हार्डप्वाइंट्स हैं. इसके अलावा इसमें आप 6 जगह हथियार और बचाव प्रणाली लगा सके हैं. ये विंग्स के नीचे हैं. इसमें इनबोर्ड पाइलॉन्स हैं जिसमें 800 kg के हथियार लगाए जा सकते हैं.

PM मोदी ने कही ये बात 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज प्रगति पर बात करते हुए कहा, "यह मेरे दोस्त पेड्रो सांचेज का पहला भारत दौरा है. आज हम सी295 विमान की फैक्टरी के साथ भारत-स्पेन साझेदारी को एक नई दिशा दे रहे हैं. यह फैक्टरी भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत बनाएगी और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' मिशन को बढ़ावा देगी." उन्होंने हाल ही में हुए एक बड़े नुकसान को याद करते हुए कहा, "हाल में हमने देश के महान बेटे, रतन टाटा को खो दिया. अगर वे आज हमारे साथ होते, तो उन्हें बहुत गर्व होता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget