एक्सप्लोरर
शिमला के पास रामपुर में बस खाई में गिरी, 28 से 30 मुसाफिरों की मौत
हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खाई में गिरने से 28 से 30 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में अनेक लोग घायल हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खाई में गिरने से 28 से 30 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में अनेक लोग घायल हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे. मौके पर प्रशानसन पहुंचने की कोशिश कर रहा है. हादसे की जगह काफी दुर्गम है. इसलिए माना जा रहा है कि शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर लग सकती है.
ये बस शिमला के रामपुर में हादसे का शिकार हुई है. अधिकारियों के मुताबिक बस रामपुर के खनेरी में तब हादसे का शिकार हुई जब एक मोड़ ड्राइवर बस पर काबू पाने में नाकाम रहा और बस फिसल कर खाई में जा गिरी.#SpotVisuals 20 killed after a bus travelling to Solan from Kinnaur rolled down a gorge near Shimla's Rampur; Rescue operation underway pic.twitter.com/Gj8IoBBLn7
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL



























