एक्सप्लोरर

कोलकाता की एक गली में दिन के उजाले में हुई नोटों की बारिश, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

छत से जब नोटों की बारिश हो रही है तो भला कौन नहीं लूटना चाहेगा. क्या आम और क्या खास. सभी मौके का फायदा उठाने में लग जाएंगे. कोलकाता की एक गली में जब ऐसा हुआ तब आगे क्या हुआ.

कोलकाता: जरा सोचिए आपके सिर पर नोटों की बारिश हो रही हो, 500 और 2000 रुपये के नोट इमारत की खिड़की से धड़ाधड़ गिर रहे हों, तब आप क्या सोचेंगे ? थोड़ी देर के लिए ठिठक जाएंगे, फिर दुविधा में पड़ जाएंगे, नोट इकट्ठा करूं या आगे बढ़ जाऊं. वैसी परिस्थिति में आप जो भी करें, ये आपके विवेक पर निर्भर करता है. लेकिन इसके पीछे हकीकत को नहीं समझेंगे ?

खबर है कोलकाता की. जहां मध्य कोलकाता में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर अचानक नोटों की बारिश होने लगी. इमारत की खिड़की से 500 और 2000 रुपये के नोट नीचे गिरने लगे. ये नजारा देख राहगीर और आसपास के लोग हैरान रह गये. समय दोपहर के 2.40 बजे थे. इसलिए उस वक्त काफी चहल पहल थी. नोटों की बारिश हो रही हो तो भला मुफ्त का माल लूटने में कौन पीछे रहेगा. आम लोग तो आम लोग सुरक्षाकर्मी भी नोटों को बटोरने लगे.

छत पर रेड करने पहुंची थी डीआरआइ की टीम

ये खबर जैसे ही थाने को मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने इमारत के बाहर जमा हुई भीड़ को मौके से हटाया. मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में पुलिस ने मामले को जानने की कोशिश की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत की छठी मंजिल के 601 नंबर कमरे में हॉक मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड नाम की निजी कंपनी का दफ्तर है. दोपहर 2.40 बजे के करीब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) के अधिकारी वहां रेड करने पहुंचे थे. जब निजी कंपनी को रेड करने की बात मालूम हुई तो कर्मचारी हड़बड़ा गये. और इसी हड़बड़ाहट में उन्होंने नोटों को इमारत से बाहर फेंकना शुरू कर दिया. दफ्तर के अंदर शौचालय की खिड़की से आठ से 10 लाख रुपये के नोट फेंके गये. जिनमें 500 व 2000 रुपये की गड्डियां भी शामिल थीं. इसमें डीआरआइ की तरफ से कुल 3.74 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. बाकी नोटों का पता नहीं चल सका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget