एक्सप्लोरर

LIVE बजट सत्र: आतंकी हमले पर संसद में बोले राजनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरु हो रहा है. बजट सत्र का दूसरा चरण 12 अप्रैल तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए संसद पहुंच चुके हैं. मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि जीएसटी पर सभी राज्यों के सहयोग की जरूरत है. इस दौरान पीए मोदी ने कहा कि हमें विश्वास है की चर्चा का स्तर ऊपर जाएगा. संसद में लखनऊ एनकाउंटर पर बोले राजनाथ, ‘सैफुल्लाह के पिता पर हम सबको नाज़ है’ LIVE UPDATES-
  • राजनाथ सिंह ने लोकसभा में पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से सदन के सामने रखा.
  • उन्होंने बताया, ‘’सैफुल्लाह को एटीएस ने सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन सैफुल्लाह ने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं उसने एटीएस पर फायरिंग भी की. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सैफुल्लाह को मार दिया गया.’’’
  • संसद में राजनाथ सिंह ने पूरी वारदात के बारे में बताया. राजनाथ ने इस दौरान सैफुल्लाह के पिता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि हम सैफुल्लाह के पिता मौ. सरताज के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम सबको उनपर नाज़ है.
  • आतंकी हमले पर लोकसभा में बयान दे रहे हैं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह.
rajnath
  • राज्यसभा के वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का निधन होने पर उनके सम्मान में सदन की बैठक आज पूरे दिन के लिए स्थगित. सलाम कांग्रेस सांसद थे और वह राज्य सभा में मणिपुर का अप्रैल 2014 से प्रतिनिधित्व कर रहे थे.
  • केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संसद में लखनऊ एनकाउंटर, मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में विस्फोट की घटना और उससे जुड़े तथ्यों पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में बयान देंगे.
मंगलवार रात लखनऊ के एक घर में छिपे संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी को करीब 12 घंटे चले अभियान के बाद मार गिराया गया. पुलिस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में मंगलवार को उज्जैन में हुए ट्रेन में विस्फोट की घटना के तार लखनऊ में मारे गये आतंकी संदिग्ध सैफुल्ला से जुड़े हो सकते हैं. शाजापुर में भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन में आईईडी विस्फोट में दस लोग घायल हो गये थे जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. वहीं कांग्रेस और टीएमसी ने मिड डे मील स्कीम के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने के खिलाफ सदन में चर्चा का नोटिस दिया है. हालांकि सरकार ने इस पर अपनी सफाई दे दी है, लेकिन मुद्दा दोनों सदनों खासकर राज्यसभा में उठ सकता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेस में हुई हिंसा को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमला कर सकती है. लोकसभा में मैटरनिटी बेनिफिट बिल को लोकसभा से पारित कराने के लिए श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय बिल को पेश करेंगे. मैटरनिटी लीव बिल के मुताबिक, मैटरनिटी लीव 12 से बढ़ाकर 26 हफ्ते हो जाएगी. सरकारी कर्मचारियों को ये सुविधा पहले से मिल रही है अब इसके साथ ही ये नियम प्राइवेट सेक्टर में भी लागू होगा. इस बिल में प्रावधान है कि 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाले दफ्तर को एक क्रेच भी बनाना होगा. नये बिल में ये भी प्रस्ताव है कि जो महिला किसी बच्चे को गोद लेती है, उसे भी 16 हफ्ते की छुट्टी दी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कामकाजी महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है. यह भी पढ़ें- आतंकी सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद अब आतंक के तार की तलाश, बॉस जीएम खान पकड़ से बाहर लखनऊ एनकाउंटर: आतंक को एक देशभक्त पिता का जवाब, ‘बेटा देश से बड़ा नहीं’ लखनऊ एनकाउंटर : सैफुल्लाह के चचेरे भाइयों को लखनऊ ले गई ATS, चाचा ने बेटों को बताया निर्दोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget