एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा चुनाव में BSP और AIMIM का गठबंधन संभव, दोनों दलों के नेताओं की बातचीत जारी

एआईएमआईएम यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है. पिछली बार बीएसपी के खाते में 19 सीटें गई थीं. वहीं एआईएमआईएम ने 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसका खाता नहीं खुला था.

नई दिल्ली: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो चुकी हैं. इस बीच खबर है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का गठबंधन हो सकता है. ये दोनों पार्टियां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतर सकती हैं. एआईएमआईएम यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि इस गठबंधन को लेकर दोनों पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाने वाली एआईएमआईएम यूपी में भी अपना भविष्य तलाश रही है. एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीते महीनों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी की थी. इसमें ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव जैसे नेताओं का नाम शामिल है.

पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं. पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. पार्टी ने विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसके खाते में महज 19 सीटें ही आ पाई थीं. उसे कुल 22.23 फीसदी वोट मिले थे. वहीं ओवैसी की पार्टी ने भी पिछली बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उसका खाता तक नहीं खुल सका था. एआईएमआईएम ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी बीजेपी

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बीजेपी को विधानसभा चुनावों में 41.57 फीसदी वोट मिले थे और उसने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने विधानसभा की 403 में से 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी का दावा है कि वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी.

किसान नेता शिवकुमार बोले- बंगाल के बाद अगला लक्ष्य मिशन यूपी, BJP के खिलाफ अलख जगाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget