एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में बढ़ रही कट्टरपंथियों की एक्टिविटी, बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा बलों की तैनाती, जानें BSF ने क्यों जताई चिंता

India-Bangladesh Border: 49.2 किमी सीमा में से सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिमी जैंतिया हिल्स में है, जहां अभी बाड़ लगाई जानी बाकी है. ये 39 किमी. का हिस्सा है.

Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश में बॉर्डर के आसपास के इलाकों में बढ़ रही कट्टरपंथी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है. हालांकि, मेघालय में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी कहा है कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीपी) ने बीएसएफ के अधिकारियों की बैठकों में शेयर की गई सूचनाओं पर सक्रियता से कार्रवाई की है.  

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ के महानिरीक्षक (मेघालय फ्रंटियर) ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि दोनों सीमा सुरक्षा बल 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश में राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के बाद भी रचनात्मक कार्य संबंध बनाए रखेंगे. उन्होंने बताया, " बीजीबी ज्यादा सक्रिय है और फ्लैग मीटिंग के दौरान हमने जो जानकारी उनसे शेयर की थी, उसके आधार पर कार्रवाई की है, जिसके परिणामस्वरूप दलालों और हाल ही में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी हुई है."

कट्टरपंथियों की बढ़ती गतिविधियों पर जताई चिंता

हालांकि, उन्होंने मेघालय की सीमा से लगे बांग्लादेश के कई जिलों में कट्टरपंथी तत्वों की गतिविधियों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, "उस देश में कट्टरपंथी तत्वों की गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर शेरपुर, मैमनसिंह, नेत्रकोना, जमालपुर और सिलहट जिलों में और यह चिंता का विषय है क्योंकि वे सीमावर्ती आबादी को प्रभावित कर रहे हैं."

बीजीबी के डायरेक्टर जनरल मेजर मोहम्मद अशरफज्जमां सिद्दीकी ने फरवरी में नई दिल्ली में बीएसएफ प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी से मुलाकात की और सीमा पर बाड़ लगाने से लेकर भारतीय कर्मियों पर हमलों तक के लंबित मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई.

बीएसएफ मेघालय पुलिस के साथ मिलकर कर रही काम

हाल ही में बांग्लादेश के साथ राज्य की सीमा पर बल की तैयारियों का आकलन करने के लिए मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन तिनसॉन्ग ने एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें उपाध्याय शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि बीएसएफ और मेघालय पुलिस मिलकर राज्य भर में 27 चौकियों पर तैनात हैं और मजबूती के साथ साथ काम कर रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा बलों की संख्या

बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद मेघालय में 444 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर हम पूरी तरह से तैयार हैं. पिछले साल बांग्लादेश में विद्रोह के बाद से ही हमारे जवान सीमा पर हाई अलर्ट पर हैं. हमारे जवान हर समय सतर्क रहते हैं. हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं."

उपाध्याय ने कहा कि गारो हिल्स में बांग्लादेशी नागरिकों का 90% आगमन रुक गया है, क्योंकि सीमा द्वारों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था है. सीमा पर बचे हुए हिस्सों पर बाड़ लगाने की प्रगति पर उपाध्याय ने कहा, "हम गारो हिल्स में एक अदालती मामले के कारण और जैंतिया हिल्स में स्थानीय जनता के विरोध के कारण सीमा पर बाड़ लगाने के काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 'भागने के लिए 5 मिनट भी नहीं मिलेंगे', बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथियों की मोहम्मद यूनुस को धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पाकिस्तान भविष्य में भी खतरा बना रहेगा’, पूर्व CDS अनिल चौहान की चेतावनी
‘पाकिस्तान भविष्य में भी खतरा बना रहेगा’, पूर्व CDS अनिल चौहान की चेतावनी
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति का फैसला
डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति का फैसला
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget