एक्सप्लोरर

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर माफी मांगने से ब्रिटेन सरकार ने फिर किया किनारा

हालांकि मंत्री मार्क फील्ड ने सदन में उठी इस मांग से सहानुभूति जताई कि ब्रिटेन सरकार को जलियांवाला बाग हत्याकांड पर अब तक जताए गए गहरे खेद से आगे बढ़ना चाहिए.

नई दिल्ली: अंग्रेजी राज में हुए 'जलियांवाला बाग नरसंहार' पर ब्रिटेन सरकार आज भी माफी मांगने से चूक गई. घटना की सौंवी बरसी से पहले ब्रिटेन सरकार द्वारा माफी मांगे जाने के प्रस्ताव पर ब्रिटिश संसद में बहस हुई तो लगभग सभी दलों के सांसदों ने इस मांग का समर्थन किया. हालांकि बहस के जवाब में ब्रिटेन सरकार के एशिया-प्रशांत क्षेत्र मामलों के मंत्री मार्क फील्ड ने इस 100 साल पहले हुई घटना पर संवेदनशीलता तो जताई मगर माफी मांगने से किनारा कर लिया.

हैरो ईस्ट के सांसद बॉब ब्लैकमैन की तरफ से रखे गए प्रस्ताव पर वैस्टमिंस्टर हॉल डिबेट का जवाब देते हुए मंत्री मार्क फील्ड ने कहा कि अतीत में हुई घटनाओं पर माफी मांगने को लेकर मेरा रवैया थोड़ा पारंपरिक है. किसी भी सरकार के पुरानी घटनाओं पर माफी मांगने के वित्तीय पहलू भी हैं. साथ ही एक घटना के लिए माफी मांगने पर अन्य घटनाओं के लिए भी ऐसा करने की मांग बढ़ जाएगी.

हालांकि मंत्री मार्क फील्ड ने सदन में उठी इस मांग से सहानुभूति जताई कि ब्रिटेन सरकार को जलियांवाला बाग हत्याकांड पर अब तक जताए गए गहरे खेद से आगे बढ़ना चाहिए. करीब एक दर्जन सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि 13 अप्रैल 1919 को निहत्थे भारतीयों पर गोलीबारी के लिए मांफी मांगना ब्रिटेन और दक्षिण एशिया के रिश्तों को मजबूती ही देगा. ब्लैकमैन ने कहा कि इससे इतिहास को तो नहीं बदला जा सकता लेकिन एक पन्ना जरूर पलटा जा सकेगा.

ब्रिटेन सरकार के माफी न मांगे जाने पर भारतीय मूल के वरिष्ठ सांसद विरेंद्र शर्मा समेत कई नेताओं ने नाखुशी भी जताई. शर्मा ने बहस के दौरान कहा था कि इस माफी की मांग बीते कई सालों से की जा रही है. शर्मा के मुताबिक अगले हफ्ते भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश मूल के अनेक लोग ब्रिटेन में जमा होंगे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड में अपने परिजनों को खोया था. सदन में भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद प्रीत गिल ने इस बात पर जोर दिया था कि माफी मांगने के साथ ही इस घटना को स्कूलों में पढ़ाने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ियां अतीत को सही रौशनी में देख सकें और उससे सीख ले सकें.

कई सांसदों ने इस बात का भी आग्रह किया कि ब्रिटेन सरकार को जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए बनाए गए हंटर आयोग की रिपोर्ट पर भी माफी मांगनी चाहिए जिसने इस नृशंस घटना के खलनायक कर्नल डायर को गोली चलाने के फैसले को चूक करार दिया था. बॉब ब्लैकमैन समेत कई सांसद अपनी मांग को लेकर ब्रिटिश संसद में एक हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं. उनका आग्रह है कि जलियांवाला बाग में भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए संग्रहालय और स्मारक के उद्घाटन समारोह में जब ब्रिटेन सरकार के नुमाइंदे जाएं तो औपचारिक रूप से माफी मांगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget