एक्सप्लोरर

'...हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें', दिल्ली पुलिस की चार्जशीट को लेकर प्रियंका गांधी ने घेरा तो बोले बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं. अब उन्होंने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया है.

Brij Bhushan On Priyanka Gandhi: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता यह अधिकार कोर्ट का है. 

कैसरगंज से बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है इसलिए वह हर मामले का मीडिया ट्रायल करती हैं. मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कांग्रेस ने हमेशा साजिश रची है जिसका कुछ उदाहरण आप सबके सामने है." 

बृजभूषण ने प्रियंका गांधी को दी चुनौती 

बृजभूषण सिंह ने कहा, "प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी झूठ के सहारे राजनीति का सपना देखना बंद करे. जीत हमेशा सच्चाई की होती है और झूठ पर सच कितना भारी है इसको अगर प्रियंका गांधी देखता चाहती हैं तो ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें और मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने की हिम्मत करें.''

बृजभूषण का कांग्रेस पर गंभीर आरोप 

बृजभूषण ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "चन्द्रमान शरण सिंह मेरे बाबा थे और 1952 में वह कांग्रेस पार्टी के विधायक थे. रहस्यमय परिस्थितियों में अस्पताल में उनकी मौत कांग्रेस की साजिश थी. 1974 में मेरा घर गिराया गया और मुझे और मेरे परिवार के लोगों को जेल में बंद कि गया तब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी."

कांग्रेस पर लगाया झूठी धाराएं लगाने का आरोप 

बृजभूषण सिंह ने कहा, "1975 में इमरजेंसी का विरोध करने के कारण कांग्रेस पार्टी मुझे पूर्वांचल में अपने वजूद के लिए चुनौती मानती है इसलिए 1980 के दशक में मेरे ऊपर तीन दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर और आईपीसी की गंभीर धाराओं के मुकदमें कांग्रेस के नेताओं के दबाव में लिखे गए."

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोले?

महिला पहलवानों की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, "2023 में रचे गए षडयंत्र में पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है. इस षडयंत्र की कमान प्रियंका गांधी, भूपेंद्र हुड्डा जैसे लोगों के हाथ में है इसलिए मैं प्रियंका गांधी से सवाल करता हूं कि देश को बताएं कि उन्हें मीडिया ट्रायल पर भरोसा है या न्यायालय की कार्यवाही पर. मैं देश की कानून व्यवस्था और न्यायालय में यकीन रखता हूं."

प्रियंका गांधी का बयान

दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कानून और नैतिकता कहती है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को उसके पद से हटाया जाए, निष्पक्ष जांच हो, गिरफ्तारी हो और कोर्ट में उसे सजा दिलवाई जाए. 

प्रियंका ने सवाल करते हुए कहा, "बीजेपी सरकार में देश का मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को बचाया क्यों जाता है, मामले को दबाया क्यों जाता है, जांच में मामले को रफा-दफा क्यों किया जाता है? पूरी सरकार इस मामले पर मौन क्यों है? आरोपी अभी तक बीजेपी में क्यों है और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?"

चार्जशीट में क्या है?
दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कहा है कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़ने के मामले में अब तक की जांच के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और सजा दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कब होगा विभागों का बंटवारा? अटकलों के बीच अजित पवार दिल्ली रवाना, मुंबई में भी कई बैठकें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget