एक्सप्लोरर

‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उसमान की कब्र टूटने पर सेना सख्त, जामिया यूनिवर्सिटी से मरम्मत कराने को कहा

सेना ने कहा कि अगर जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मरम्मत नहीं कराई तो सेना खुद महावीर चक्र विजेता की कब्र का रखरखाव करेगी. ब्रिगेडियर उस्मान ने 1947-48 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाकर नौसेरा को भारत में शामिल किया था. 36 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ब्रिगेडियर उस्मान के जनाजे में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू शामिल हुए थे.

नई दिल्ली: 'नौशेरा के शेर' का खिताब पाने वाले ब्रिगेडियर उसमान की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कब्र टूटने को लेकर सेना सख्त हो गई है. सेना ने ‘हाई-लेवल’ पर विश्वविद्यालय प्रशासन को महावीर चक्र विजेता, ब्रिगेडियर मोहम्मद उसमान की क्रब की मरम्मत करने के लिए कहा है. अगर यूनिवर्सिटी ने ऐसा नहीं किया तो सेना खुद कब्र की मरम्मत कराएगी.

दरअसल, हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें ब्रिगेडियर उसमान की कब्र टूटी-फूटी दिखाई पड़ रही थी. ये कब्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया या यूनिवर्सिटी की जमीन (कब्रिस्तान) पर है. लेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है कि ये कब्रिस्तान भले ही यूनिवर्सिटी की जमीन पर है, लेकिन कब्र की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार की है. इसी को लेकर अब भारतीय सेना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से जल्द से जल्द कब्र की मरम्मत करने के लिए कहा है.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का मानना है कि क्योंकि ये वीआईपी-कब्रिस्तान विश्वविद्यालय की जमीन पर है और क्रबिस्तान की जिम्मेदारी भी यूनिवर्सिटी पर है इसलिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया को ही कब्र की मरम्मत करानी चाहिए. लेकिन सेना ने ये भी दो टूक कह दिया है कि अगर यूनिवर्सिटी ने मरम्मत नहीं कराई तो ये काम सेना अपने हाथों में ले लगी.

बता दें कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने नौसेरा को अपने अधिकार-क्षेत्र में कर पाकिस्तानी सेना को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था. उसके बाद से ही उन्हें नौसेना का शेर का खिताब दिया गया था. उनकी बहादुरी से पाकिस्तानी सेना इतनी बिलबिला गई थी कि उनकी मौत पर ईनाम की घोषणा तक कर दी थी. लेकिन युद्ध के दौरान ही 1949 में पूंछ के झांगड़ इलाके में पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वे एक तोप के गोले की चपेट में आ गए थे, जिसके चलते उन्होने युद्ध के मैदान में दम तोड़ दिया था.

‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उसमान की कब्र टूटने पर सेना सख्त, जामिया यूनिवर्सिटी से मरम्मत कराने को कहा

उनकी बहादुरी के लिए सरकार ने ब्रिगेडियर उसमान को देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान, महावीर चक्र से नवाजा था. इस युद्ध में भारत की तरफ से ब्रिगेडियर उसमान ही इतने बड़े सैन्य-अफसर थे जिन्होनें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. ब्रिगेडियर उसमान के जनाजे में खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू शामिल हुए थे (ठीक उसी जगह जहां आज उनकी कब्र है).

‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उसमान की कब्र टूटने पर सेना सख्त, जामिया यूनिवर्सिटी से मरम्मत कराने को कहा

ब्रिगेडियर उसमान के भाई एम ए अंसारी जामिया मिल्लिया  इस्लामिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और यूनिवर्सिटी के चांसलर भी रहे थे. आजादी के दौरान ब्रिगेडियर उसमान ब्रिटिश सेना की बलूच रेजीमेंट में थे. लेकिन देश के विभाजन के वक्त बलूच रेजीमेंट पाकिस्तानी सेना का हिस्सा बन गई थी. लेकिन ब्रिगेडियर उसमान ने पाकिस्तानी सेना का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था. हालांकि, पाकिस्तान ने उन्हें अपनी सेना का प्रमुख बनाने तक की पेशकश की थी. बाद में वे भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट से जुड़ गए थे-बाद में डोगरा रेजीमेंट की ये यूनिट पैराशूट रेजीमेंट में तब्दील हो गई थी.

साल 2014 में भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उसमान ने उनकी शहादत के दिन (3 जुलाई) जामिया मिल्लिया स्थित कब्र पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें पैराशूट रेजीमेंट के वरिष्ठ सैन्य-अधिकारियों ने हिस्सा लिया था. वर्ष 2018 में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी ने एनसीसी के साथ मिलकर उनकी कब्र पर सर्जिकल-स्ट्राइक दिवस भी मनाया था. तब तक भी कब्र बिल्कुल ठीक थी. ऐसा लगता है उसके बाद ही कब्र टूटी है. सेना के सूत्रों की मानें तो इस साल कोविड महामारी के चलते उनकी कब्र पर कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित किया गया था, जिसके चलते उनकी कब्र की हालात का पता नहीं चल पाया था. कब्र का मलबा जिस तरह गिरा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो टूट कर नीचे गिर गया है, किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं लगती है.

कोरोना वैक्सीन देने की व्यवस्था का रिहर्सल शुरू, टीकाकरण से पहले चार राज्यों में किया गया ड्राई रन 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget