एक्सप्लोरर

Breaking News Live: जमीयत अध्यक्ष मौलाना मदनी बोले- मेनस्ट्रीम मीडिया में इस सम्मेलन को गलत अंदाज में पेश करने की हुई कोशिश

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की खबर सबसे पहले जानने के लिए यहां हमारे साथ ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग में बने रहिए. राजनीति, मनोरंजन, बिजनेस, क्राइम की बड़ी खबरें हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे

Key Events
Breaking News Live Updates Mann ki baat IPL final Gyanvapi Masjid Row India Corona cases today coronavirus Breaking News Live: जमीयत अध्यक्ष मौलाना मदनी बोले- मेनस्ट्रीम मीडिया में इस सम्मेलन को गलत अंदाज में पेश करने की हुई कोशिश
ब्रेकिंग न्यूज

Background

Breaking News Hindi LIVE Updates, 29th May 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं राजस्थान भी फॉर्म में है. लिहाजा दर्शकों के लिए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा. 

इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. लेकिन रिजर्व डे तक पहुंचने से पहले कई नियमों का ध्यान रखना होगा. एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक अगर बारिश की वजह से मैच में देरी हुई तो मुकाबले को बिना ओवर्स में कटौती किए रात 9.20 बजे तक शुरू किया जा सकता है. अगर बारिश जारी रहती है तो 5-5 ओवर्स का मैच करवाया जा सकता है. 

मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड होगा. इस कार्यक्रम को आप एबीपी न्यूज़ पर भी लाइव सुन सकते हैं.

'मन की बात' के 88वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में उद्घाटन किए गए "प्रधानमंत्री संग्रहालय" का उल्लेख करते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को याद किया था. पीएम मोदी ने युवाओं से अपने-अपने इलाकों में संग्रहालय देखने का भी आह्वान किया था. पीएम मोदी ने कहा था, ''मेरे पास अपने युवा दोस्तों के लिए एक विचार है. आप अपने इलाके के किसी भी संग्रहालय को देखने जाएं, वहां का अपना अनुभव पोस्ट करें.''

 

14:50 PM (IST)  •  29 May 2022

बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा FIR दर्ज

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उन पर पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. कथित तौर पर उन्होंने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. नुपुर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने द्वेषभाव फैलाने और दूसरे धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

14:48 PM (IST)  •  29 May 2022

किसानों ने बीजेपी का घमंड तोड़ा- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक रैली की संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, हरियाणा के सभी किसानों का शुक्रिया कहना और बधाई देना चाहता हूं. जिस तरह से हरियाणा और पंजाब के किसानों ने मिलकर इतनी अहंकारी सरकार को झुका दिया, एक साल तक आंदोलन किया. एक साल तक सिंघु बार्डर पर जमे रहे. अंत में सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े. उन्होंने कहा कि अंहकार तो रावण का भी नहीं चला. उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने रावण का घमंड तोड़ा था, कलयुग में किसानों ने बीजेपी का घमंड तोड़ा है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget