एक्सप्लोरर

ब्रिक्स: जिनपिंग से मोदी को मिला चीन आने का न्योता, रूस के राष्ट्रपति ने भी अपने देश बुलाया

पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच दो अनौपचारिक बैठकें हो चुकी हैं. हाल ही में दोनों नेता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मिले थे. अगले साल फिर चीन में बैठक होगी, लेकिन उसकी तारीख क्या होगी ये अभी तय नहीं है.

ब्रासीलिया: ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की.  पीएम मोदी ने शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच यहां ‘‘शानदार बैठक’’ हुई, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने पीएम मोदी को अपने-अपने देश आने का न्योता दिया.

 एक महीने के अंतराल में मोदी-जिनपिंग की दूसरी मुलाकात

सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकत की. एक महीने के अंतराल में दोनों देशों के नेताओं की ये दूसरी मुलाकात है. मुलाकात में शी जिनपिंग ने अगले साल अनौपचारिक बैठक के लिए पीएम मोदी को चीन आने का न्योता दिया है. ब्रासीलिया में दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब महज कुछ दिन पहले ही भारत ने चीन समर्थित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) से नहीं जुड़ने का फैसला किया.

पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच दो अनौपचारिक बैठकें हो चुकी हैं. हाल ही में दोनों नेता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मिले थे. अगले साल फिर चीन में बैठक होगी, लेकिन उसकी तारीख क्या होगी ये अभी तय नहीं है.

ब्रिक्स बिजनेस फोरम: पीएम मोदी ने दिया कारोबार बढ़ाने का मंत्र, कहा- भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्था

पुतिन ने भी दिया पीएम मोदी को रूस आने का न्योता

इससे बाद पीएम मोदी ने ब्रिक्स से इतर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की. पुतिन ने पीएम मोदी को अगले साल मई में होने वाले एनुवल विक्ट्री डे के समारोह में शामिल होने का न्योता भी दिया. मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि ‘लगातार बैठकों ने हमारे संबंधों को मजबूत किया है.’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हो रहा है. आपने मुझे मई में विजय दिवस समारोह के लिए रूस की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया है. मैं उसका बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे एक बार फिर आपसे मिलने का मौका मिलेगा.’’ मोदी ने कहा कि भारत और रूस व्यापार, सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं. हमारे देशों के लोगों को नजदीकी द्विपक्षीय संबंधों से लाभ होगा.’’

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, कहा- शिवसेना की 50-50 की मांग गलत

In Depth: सबरीमाला मंदिर दूसरे मंदिरों से कितना अलग है, कौन हैं भगवान अयप्पा ?

Birthday: नेता बनने के लिए पढ़ा-लिखा होना चाहिए या नहीं, जानिए, क्या थी इस पर नेहरू की राय

Flipkart बिग मोबाइल बोनांजा सेल आज से शुरू, iPhone से Vivo तक के फोन पर भारी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget