एक्सप्लोरर

निकिता हत्याकांड के दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, करणी सेना के अध्यक्ष परिवार से करेंगे मुलाकात

निकिता तोमर परीक्षा देकर जब कॉलेज से वापस आ रही थी. तभी दो लोगों ने पीड़िता का अपहरण करने की कोशिश की, जब निकिता ने विरोध किया तो एक आरोपी ने रिवॉल्वर से उसपर फायरिंग कर दी थी.

फरीदाबाद: हरियाणा के बल्लभगढ़ में सोमवार को दिनदहाड़े 21 साल की एक युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान को कोर्ट के दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था. दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू आज सुबह 11 बजे मृतक निकिता के परिवार से मुलाकात करेंगे.

पुलिस ने कहा, घटना सोमवार शाम को शाम चार बजे तब हुई, जब पीड़िता निकिता तोमर परीक्षा के बाद अग्रवाल कॉलेज से वापस आ रही थी. दो लोगों ने पीड़िता का अपहरण करने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो एक आरोपी ने रिवॉल्वर से उसपर फायरिंग कर दी. हालांकि पीड़िता के परिवार ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी पीड़िता को पसंद करता था और वह उसका प्रपोजल बार-बार ठुकरा रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसने पीड़िता की हत्या कर दी. एक अन्य आरोपी उसका सहयोगी था.

SIT ने शुरू की जांच निकिता तोमर हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) बुधवार सुबह पीड़िता के घर पहुंची और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. निकिता हत्याकांड को लेकर मंगलवार को वल्लभगढ़ में हुए प्रदर्शन के बाद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था.

इस बीच, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को निकिता के परिजनों से मिलने सेक्टर-23 स्थित उनके घर पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "फरीदाबाद की बेटी निकिता की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पीडि़त परिवार को पूरा न्याय मिलेगा."

इसबीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग को लेकर बुधवार को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

दो साल पहले निकिता की हुई थी किडनैपिंग ABP न्यूज के पास तौसीफ के खिलाफ साल 2018 की वो FIR है जो निकिता की किडनैपिंग को लेकर दर्ज की गई थी. ये FIR निकिता के पिता ने दर्ज करवाई थी. इसमें लिखा है कि "2 अगस्त 2018 को सुबह 9 बजे सुबह मेरी लड़की निकिता उम्र साढ़े 18 साल जो अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ पढ़ने गई थी जिसको समय करीब 4:00 बजे वापस आना था. मेरी बेटी निकिता का मेरी पत्नी के पास फोन आया था कि मम्मी मैं ऑटो में बैठने वाली हूं उसके बाद मेरे फोन पर अभिषेक नाम के लड़के का फोन आया कि मेरे पास निकिता का फोन आया है. उसने बताया कि मेरे को जबरदस्ती तौसीफ ले जा रहा है जो घबराई हुई थी उसने मेरे को कहा था कि मेरे घरवालों को बता देना उसके बाद मैंने मेरी लड़की का फोन नंबर मिलाया लेकिन स्विच ऑफ मिला मेरी लड़की निकिता को तौसीफ नाम के लड़के ने अपहरण किया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए. अब तक मैं अपने तौर पर तलाश करता रहा लेकिन मेरी बेटी निकिता का कोई सुराग नहीं लगा."

ये भी पढ़ें- बल्लभगढ़ केस: निकिता को तौसीफ ने क्यों मारी थी गोली? पूछताछ में हुआ ये खुलासा Haryana में सरेआम लड़की को मारी लफंगों ने गोली...तौसीफ ने क्यों अपनी दोस्त निकिता को गोली मारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश SC ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget