एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- अटल जी को दूसरा कार्यकाल मिलता तो 2008 में ही बन जाता बोगीबील पुल

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये पुल सिर्फ एक पुल नहीं है बल्कि ये इस क्षेत्र के लाखो लोगों के जीवन को जोड़ने वाली लाइफलाइन है. इससे असम और अरुणाचल के बीच की दूरी सिमट गई है.''

डिब्रूगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में डिब्रूगढ़ के निकट बोगीबील पुल का उद्घाटन किया है. ब्रह्मपुत्र नदी पर बना ये पुल देश का सबसे लंबा रेल-रोड पुल है. अपने भाषण में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कांग्रेस पर तंज भी कसा. पीएम मोदी ने कहा कि अगर अटल जी को दूसा कार्यकाल मिल गया होता तो ये पुल साल 2008-09 में ही बन जाता. इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार के काम की उपलब्धियां जनता के सामने रखी.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये पुल सिर्फ एक पुल नहीं है बल्कि ये इस क्षेत्र के लाखो लोगों के जीवन को जोड़ने वाली लाइफलाइन है. इससे असम और अरुणाचल के बीच की दूरी सिमट गई है.’’ कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘’पहले विकास परियोजनाओं को लागू करने में बेवजह की हिचकिचाहट दिखाई जाती थी, एनडीए सरकार ने इस रवैये को बदला है.’’

असम में अब 80 प्रतिशत घरों में गैस सिलेंडर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’उज्जवला योजना के तहत करीब 24 लाख मुफ्त गैस के कनेक्शन असम गरीब बहनों को दिए जा चुके हैं. जिसका परिणाम है कि असम में साढ़े 4 साल पहले तक जहां करीब 40 प्रतिशत घरों में गैस सिलेंडर था, वहीं आज ये दायरा दोगुना, करीब 80 प्रतिशत हो चुका है.’’

असम के 12 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’सौभाग्य योजना के तहत बीते एक वर्ष में ही असम के 12 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया है. जिससे असम में बिजलीकरण का दायरा करीब 50 प्रतिशत से बढ़कर करीब 90 प्रतिशत हो चुका है.’’

असम में डेढ़ करोड़ जनधन खाते खुलावाए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आप उस स्थिति को भी याद करिए जब यहां टी गार्डन में काम करने वाले बहन-भाईयों के बैंक खाते ही नहीं थे. जनधन योजना के तहत 7 लाख कामगार बहन-भाईयों के बैंक अकाउंट खुलवाए गए हैं. अगर मैं पूरे असम बात करूं, तो राज्य में करीब डेढ़ करोड़ जनधन खाते हमारी सरकार ने ही खुलवाए हैं.’’

भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है सरकार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’गरीब का, शोषित का, वंचित का अगर सबसे ज्यादा कोई नुकसान करता है, तो वो है भ्रष्टाचार. भ्रष्टाचार, गरीब से उसका अधिकार छीनता है, उसका जीवन मुश्किल बनाता है. इसलिए पिछले चार साढ़े चार साल से हमारी सरकार जहां एक तरफ गरीब को अधिकार दिला रही है वहीं कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है.’’

भ्रष्टाचारियों के 5 हजार करोड़ रुपए के बंगले जब्त- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक तरफ हमारी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सवा करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दे चुकी है, वहीं बेनामी संपत्ति कानून के तहत भ्रष्टाचारियों के 5 हजार करोड़ रुपए के बंगले और गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है.’’ उन्होंने कहा, ‘’एक तरफ हमारी सरकार ने नौजवानों को सिर्फ एक दिन में नई कंपनी के रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की बहुत बड़ी जड़ मानी जाने वाली सवा तीन लाख से ज्यादा संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द भी किया है.’’

बिना बैंक गारंटी के सात लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक तरफ हमारी सरकार ने महिलाओं को, नौजवानों को स्वरोजगार के लिए मुद्रा योजना के तहत बिना बैंक गारंटी के सात लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ पहले की सरकार ने बैंकों के जो लाखों करोड़ फंसाए थे, उसमें से तीन लाख करोड़ रुपए हमारी सरकार वापस भी ला चुकी है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक तरफ हमारी सरकार, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मेडिकल सेक्टर में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भी सख्त कदम उठा रही है.  चार साल पहले कोई नहीं सोच सकता था, कि हेलीकॉप्टर घोटाले का सबसे बड़ा राजदार भारत आ पाएगा. लेकिन इस राजदार को भारत लाने का काम भी हमारी ही सरकार ने किया है.’’

यह भी पढ़ें-

बोगीबील ब्रिज: पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल का उद्घाटन किया, फाइटर जेट की भी हो सकेगी लैंडिंग

अब नितिन गडकरी ने कहा- अगर सांसद और विधायक हारते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा?

मध्य प्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किया कैबिनेट का गठन, 8 ठाकुर मंत्री बनाए, सिर्फ 2 महिलाओं को मिली जगह

BJP सांसद उदित राज ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- दलितों की नाराजगी की वजह से हारी पार्टी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget