एक्सप्लोरर

ब्लू व्हेल गेम: इस जानलेवा खेल ने मध्यप्रदेश में एक युवक की ले ली जान

मध्य प्रदेश में ब्लू व्हेल से मौत का ये पहला मामला है. इस से पहले देश के कई राज्यों में इस गेम के कारण कई लोगों ने खुदकुशी की है. रुस से शुरु हुए इस गेम के कारण पूरी दुनिया में अबतक 130 से ज्यादा लोग अपनी जान दे चुके हैं.

भोपाल: ऑनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल’ खेलते हुए मध्य प्रदेश के दामोह में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है. खेल का फाइनल स्टेप पूरा करने के लिए 11वीं के छात्र सात्विक ने चलती रेल के सामने आकर जान दे दी. सात्विक के दोस्तों का कहना है कि वो काफी दिनों से ब्लू व्हेल खेल रहा था. उसने दोस्तों के साथ रहना बंद कर दिया था. दोस्तों के पूछने पर वह कहता था कि उसके पास टाइम नहीं है. शनिवार को गेम का फाइनल टॉस्क पूरा करने के लिए सात्विक रेलवे प्लेटफार्म पर घुटने के बल बैठ गया और तेज़ रफ्तार से आती ट्रेन ने उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. उसके शरीर के चिथड़े चिथड़े हो गए. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में ब्लू व्हेल से मौत का ये पहला मामला है. इस से पहले देश के कई राज्यों में इस गेम के कारण कई लोगों ने खुदकुशी की है.  रुस से शुरु हुए इस गेम के कारण पूरी दुनिया में अबतक 130 से ज्यादा लोग अपनी जान दे चुके हैं. एक महिला की जान बचा ली गई इस बीच एक अच्छा खबर पुडुचेरी से आई है जहां पुलिस ने ब्लू व्हेल चुनौती के अंतिम चरण को कथित तौर पूरा करने के वाली महिला को लिया है. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने महिला को ढूंढ निकाला और उसकी जान बचा ली. पुलिस अधीक्षक एस के गौतम का कहना है एक व्हाट्सएप ग्रुप से संदेश मिलने के बाद महिला को ढूंढ़ निकाला गया. मैसेज में महिला के असामान्य हरकत की बातें कही गई थी. क्या है ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’? ब्लू व्हेल चैलेंज एक ऐसा गेम है जो कि यूजर्स को सोशल मीडिया के जरिए 50 दिन में इसके चैलेंज को पूरा करने के टास्क बताएं जाते हैं. लास्ट टास्क में यूजर्स को सुसाइड से ही चैलेंज पूरा होने की बात कही जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस में ऐसे 10 गेम की वजह से 100 से ज्यादा बच्चों ने सुसाइड कर ली है. वैसे इस गेम के टास्क के दौरान कई ऐसे मौके आते हैं जो कि इंसान को सुसाइड के लिए उकसाते हैं. इस गेम में हाथ की नसों को काटने जैसे टास्क भी दिए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget