एक्सप्लोरर

नीट PG में स्टूडेंट्स को सीट ब्लॉक करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने ब्लैकलिस्ट करने का दिया आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2017-18 में NEET पीजी में रेडियोलॉजी के कोर्स में दाखिले से वंचित रह गए कुछ छात्रों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था.

मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के दाखिले में अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं. कोर्ट ने NEET पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया में सुधार को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सबसे अहम है सीट ब्लॉकिंग करने वाले छात्रों पर सख्ती. कोर्ट ने ऐसे छात्रों को भविष्य में NEET पीजी परीक्षा से ब्लैक लिस्ट करने की व्यवस्था बनाने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीट ब्लॉक करने के बाद दाखिला न लेने वाले छात्र दूसरे योग्य छात्रों का नुकसान कर देते हैं. ऐसे छात्रों का सिक्युरिटी डिपॉजिट ज़ब्त करने और भविष्य में परीक्षा के अयोग्य करार देना ज़रूरी है. जस्टिस जे बी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने जिस मामले में यह फैसला दिया है उसे यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दाखिल किया था.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2017-18 में NEET पीजी में रेडियोलॉजी के कोर्स में दाखिले से वंचित रह गए कुछ छात्रों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था. इन छात्रों ने बताया था कि पहले और दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीट आवंटित हो चुकी थी, उन्हें मॉप-अप राउंड में भी मौका दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे की रकम को घटा कर 1-1 लाख कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही NEET पीजी परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया में सुधार को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं.

कोर्ट के कुछ अहम दिशा निर्देश यह हैं:-

* एक राष्ट्रीय काउंसिलिंग कैलेंडर बने जिसमें ऑल इंडिया कोटा और स्टेट राउंड का पूरा ब्यौरा हो. इस तरीके से सीट ब्लॉकिंग पर नियंत्रण हो सकता है.
* काउंसलिंग से पहले ही ट्यूशन फीस, होस्टल फीस आदि की जानकारी देते हुए पूरा फीस स्ट्रक्चर बताया जाए.
* नेशनल मेडिकल कमीशन के तहत एक केंद्रीकृत फीस नियमन व्यवस्था बने.
* आधार नंबर से सीट ट्रैकिंग व्यवस्था बने, इस तरह बहुत सारी सीटों को ब्लॉक करने पर लगाम लगेगी.
* जो छात्र सीट ब्लॉकिंग करते हैं उन्हें भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए.
* सभी राज्यों में एक जैसी काउंसलिंग प्रक्रिया हो.
* काउंसलिंग प्रक्रिया का हर साल थर्ड पार्टी ऑडिट हो, इससे अनियमितताओं की पहचान हो सकेगी.

ये भी पढ़ें:

'पाकिस्तान को कहो- आतंकवाद का समर्थन बंद करे', भारत की तुर्किए को दो टूक

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमाला एंट्री विवाद: 'सबके अपने नियम...' सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान क्या बोली SG तुषार मेहता, शीर्ष न्यायालय ने भी दिया जवाब
सबरीमाला एंट्री विवाद: 'सबके अपने नियम...' सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान क्या बोली SG तुषार मेहता, शीर्ष न्यायालय ने भी दिया जवाब
‘भारतीय किसानों पर ईरान युद्ध का असर हो कम, इसलिए...’, जयपुर में आयोजित सम्मेलन में बोले शिवराज सिंह चौहान
‘भारतीय किसानों पर ईरान युद्ध का असर हो कम, इसलिए...’, जयपुर में आयोजित सम्मेलन में बोले शिवराज सिंह चौहान
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget