एक्सप्लोरर

राज्यसभा उपसभापति चुनाव आज, आंकड़ों की जुबानी जानें कौन किस पर भारी?

बीजेडी के ताज़ा रुख को देखते हुए उपसभापति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश की जीत तय लग रही है. अबतक जो स्थिति है उसके मुताबिक़ एनडीए के पास 124 और यूपीए को 114 वोट हैं.

नई दिल्ली: राज्यसभा में उपसभापति चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष एक बार फिर इस चुनाव में आमने-सामने होंगे. बीजेपी नीत एनडीए ने जेडीयू के सांसद हरिवंश नारायण सिंह तो कांग्रेस नीत यूपीए ने बीके हरिप्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. सदन में कल सुबह 11 बजे नए उपसभापति का चुनाव होगा. बता दें कि राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल इस साल के जून के महीने में पूरा हो गया है. संसद का मॉनसून सत्र 10 अगस्त को खत्म हो रहा है.

सदन में एनडीए और यूपीए दोनों में से किसी के पास भी राज्यसभा में बहुमत नहीं है. ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन ताजा बदलते समीकरण ने जीत की उम्मीदों का रुख बीजेपी की तरफ मोड़ दिया है.

बीजेपी के ताज़ा रुख को देखते हुए उपसभापति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश की जीत तय लग रही है. अबतक जो स्थिति है उसके मुताबिक़ एनडीए के पास 124 और यूपीए की 114 वोट हैं. पांच ऐसे वोट हैं जिन्होंने अब तक किसी भी खेमे में जाने का फैसला नहीं किया है.

जानें क्या है बहुमत का जादुई आंकड़ा? राज्यसभा में वर्तमान में 244 सांसद ही वोट करने की स्थिति में हैं. ऐसे में किसी भी दल को जीतने के लिए 123 सीटें मिलनी जरूरी हो जाती हैं. वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए के पास 109 सीटें हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बीजेपी के पास 73 सीटें हैं. वहीं यूपीए के पास 114 सीटें हैं. जिनमें कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 50 सीटें हैं.

बीजेडी और टीआरएस का वोट आज एनडीए को मिलने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ तो एनडीए के पास उसके खुद के 109 वोट और बीजेडी के 9, टीआरएस के 6 वोट मिलाकर आंकड़ा 124 पहुंच जाएगा, जो बहुमत के आंकड़े से एक ज्यादा होगा. वहीं, कल होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी 3, पीडीपी 2 और आईएनएलडी 1 के वोट नहीं करने की संभावना है. हालांकि इन आंकड़ों में बदलाव की भी सम्भावना है. अभी ये साफ़ नहीं है कि डीएमके के सांसद वोट करने आएंगे या नहीं और आएंगे भी तो कितने?

हरिवंश को मिला शिवसेना का समर्थन राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार जदयू के हरिवंश को शिवसेना का समर्थन मिल गया है. राज्यसभा में शिवसेना के सदस्य अनिल देसाई ने कहा, ‘‘हम एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.’’ बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना के सदस्य हाल ही में मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अनुपस्थित रहे थे. राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget