एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने लगाई फटकार, पार्टी के विचारों के खिलाफ बयान देने से बचने को कहा

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाली' और 'शौचालय' संबंधी बयान पर बीजेपी खुश नहीं हैं. यह पहली बार नहीं है जब ठाकुर के बयानों से बीजेपी के लिये मुश्किलें खड़ी हुई हैं. पार्टी नेतृत्व ने उनसे पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों के खिलाफ बयान देने से बचने को कहा है.

नई दिल्ली: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उनकी उस टिप्पणी के लिए 'खिंचाई' की जिसमें उन्होंने कहा था कि वह शौचालय साफ करने के लिये सांसद नहीं बनी हैं. इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत' अभियान के उपहास के तौर पर देखा गया. पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी मुख्यालय तलब किया गया था जहां नड्डा ने उन्हें बताया कि पार्टी नेतृत्व मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को उनके द्वारा दिये गए बयान से खुश नहीं है. उन्होंने कहा कि ठाकुर की खिंचाई करते हुए उनसे पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों के खिलाफ बयान देने से बचने को कहा गया है.

पार्टी कार्यालय से निकलते वक्त बीजेपी सांसद ने वहां मौजूद पत्रकारों से बात नहीं की. मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए 2008 मालेगांव बम धमाका मामले की आरोपी ठाकुर ने कहा था कि एक सांसद का काम विधायकों, पार्षदों और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करते हुए विकास सुनिश्चित करना होता है. ठाकुर बम धमाका मामले में फिलहाल जमानत पर हैं. उन्होंने कहा, ''इसलिये इसे ध्यान में रखिये...हम यहां नालियों की सफाई के लिये नहीं हैं. यह साफ है? हम निश्चित रूप से (यहां) आपके शौचालय साफ करने के लिये नहीं हैं. हमें जो काम करना है और जिसके लिये हमें निर्वाचित किया गया है, हम उसे ईमानदारी से करेंगे. यह हमनें पूर्व में भी कहा है, आज भी कह रहे हैं और भविष्य में भी इस पर टिके रहेंगे.''

ठाकुर ने अपना पहला लोकसभा चुनाव भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराकर जीता था. यह टिप्पणी बीजेपी के लिए शर्मिंदा करने वाली थी क्योंकि मोदी ने 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम को अपनी सरकार के एजेंडे का मुख्य बिंदु बनाया था. यह पहली बार नहीं है जब ठाकुर के बयानों से बीजेपी के लिये मुश्किलें खड़ी हुई हैं. लोकसभा चुनावों के बीच प्रचार के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को एक 'देशभक्त' करार दिया था. टिप्पणी पर हंगामा मचने के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और मोदी को कहना पड़ा था कि वह माफी मांगने के बावजूद ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाएंगे. उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था.

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के लिए संसद के दोनों सदनों ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget