एक्सप्लोरर

BJP Protest: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, अक्षरधाम समेत कई जगहों पर भारी जाम, मनीष सिसोदिया ने बोला हमला

BJP Chakka Jam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी के चक्का जाम के चलते अक्षरधाम, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, लक्ष्मी नगर, आजादपुर, पंजाबी बाग और नांगलोई में जाम लग गया है.

BJP Protest On New Excise Policy: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली बीजेपी के प्रदर्शन की वजह से नए साल के पहले सोमवार को आम लोगों को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में बीजेपी के 'चक्का जाम' के चलते अक्षरधाम, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, लक्ष्मी नगर, आजादपुर, पंजाबी बाग और नांगलोई में जाम लग गया है. इसके अलावा, एनएच-24 और राजौरी गार्डन में भी सड़कों पर भारी जाम देखा जा रहा है. दिल्ली पुलिस को लगातार दिल्ली के बाकी जगहों से जाम के कॉल्स मिल रहे हैं. ऐसे में काम के लिए सड़कों पर निकले लोग अपने आप को जाम में फंसकर काफी परेशान महसूस कर रहे हैं.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. आदेश गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली सरकार अपनी नई आबकारी नीति के तहत शहर भर में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोल रही है. रिहायशी और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोली जा रही हैं. हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि नयी शराब नीति वापस नहीं ले ली जाती.”  

अक्षरधाम मंदिर के पास बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण लोगों को जाम के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फंसे एक यात्री ने कहा, “एनएच -24 पर भारी ट्रैफिक जाम है। अधिकांश सड़कें प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध हैं और इससे हम जैसे लोगों को असुविधा हो रही है, जिन्हें समय पर कार्यालय पहुंचना होता है.” विरोध प्रदर्शन के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे जाने पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यह एक सार्वजनिक आंदोलन है और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नयी आबकारी नीति से छुटकारा पाने के लिए लोग इसे सहन करने के लिए तैयार हैं.

इधर, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी की तरफ से किए आ रहे इस प्रदर्शन पर जमकर हल्ला बोला. उन्होंने कहा-  बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और शराब माफियाओं की आबकारी नीति ने चोरी रोकी है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में 3500 करोड़ रुपये की चोरी रोक दी. यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था.

इससे पहले, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में शराबबंदी पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली को एक शराब नगरी बनाने में तुले हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इसे होते हुए नहीं देखेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Protest: आज दिल्ली की सड़कों पर निकलें तो संभल कर, केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ बीजेपी का चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget