एक्सप्लोरर

BJP State President: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और केरल में भी BJP बदलेगी अध्यक्ष, इन नामों की है चर्चा

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने 7 जुलाई को सभी प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है. लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की तरफ से कुछ बड़े फैसले लिए जा रहे हैं.

BJP State President News: लोकसभा चुनाव 2024 को होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. तमाम राजनीतिक दल चुनावों की तैयारी में हैं. भरतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी खुद को और मजबूत करने के लिए नई-नई रणनीतियां बना रही है. 

बीजेपी ने मंगलवार (04 जुलाई) को चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं. इसके बाद अब पार्टी 6 अन्य राज्यों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा जल्द कर सकती है. इनमें कर्नाटक, गुजरात, केरल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं जहां के अध्यक्ष बदले जाएंगे.  

इन नेताओं को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष 

एबीपी के सूत्रों को मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे या अस्वथ नारायण, केरल से वी मुरलीधरन, गुजरात में मनसुख मंडाविया या पुरुषोत्तम रूपाला, हरियाणा से कृष्णपाल गुज्जर या राम विलास शर्मा नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. 

वहीं, जम्मू कश्मीर से डॉ जितेंद्र सिंह या सांसद जुगुल किशोर और मध्य प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर या प्रह्लाद पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. नामों को लेकर लगातार मंथन जारी है. 

किन चार राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष?

आंध्र प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी,  पंजाब में सुनील जाखड़, झारखंड के लिए बाबूलाल मरांडी और तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. 

बीजेपी ने 7 जुलाई को बुलाई बैठक 

इसके साथ ही बीजेपी ने 7 जुलाई को सभी प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई भी है. इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष करेंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (3 जुलाई) को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की थी. इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई थी. पार्टी में किए गए इन बदलावों को काफी अहम माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

BJP ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget