एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह के बयान पर बरसी बीजेपी, राहुल गांधी से कहा- इन्हें पार्टी से बाहर करो

दिग्विजय सिंह ने झाबुआ में कहा था कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गये हैं. सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं.

नई दिल्ली: सभी हिंदू आतंकियों के आरएसएस से जुड़े होने वाले दिग्विजय सिंह के बयान खिलाफ आज बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की वो तुरंत दुग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को हिंदुओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस से बर्खास्त करना चाहिए। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी आप हिंदुओं को इतना हल्के में क्यों लेते हैं ?

दिग्विजय सिंह पर क्या बोले संबित पात्रा? दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी की पार्टी ने 2019 के चुनाव और मध्यप्रदेश के चुनाव से पहले हिंदुओं को गाली देने का काम किया है. बीजेपी आज ये मांग करती है कि दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकाल देना चाहिए, हम माफी की मांग नहीं कर रहे हैं. यह कोई छोटा मुद्दा नहीं है, आप लाखों हिंदुओं पर सवाल उठा रहे हैं, आप ने उन्हें आतंकवादी किया है. किसी और धर्म या संप्रदाय के लिए दिग्विजय सिंह ने ऐसे शब्द प्रयोग किए होते तो क्या राहुल गांधी उन्हें माफ कर देते? आप हिंदुओं को हल्के में क्यों लेते हैं?''

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था? मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने झाबुआ में कहा, ''जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गये हैं. सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं. महात्मा गांधी की हत्या करने वाला शख्स नाथूराम गोडसे भी आरएसएस से जुड़ा रहा है. यह विचारधारा नफरत फैलती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है, जो आतंकवाद की ओर ले जाती है.''

'हिंदू आतंकवाद' के बयान पर सफाई दे चुके हैं सिंह दिग्विजय सिंह ने 'हिंदू आतंकवाद' पर दिये गये कथित बयानों पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था, ''आपके पास गलत सूचना है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की बात कही है. मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात की है.'' कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा था कि लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि मैं मुस्लिम परस्त हूं, हिन्दू विरोधी हूं. मैं पूछना चाहता हूं की एक बीजेपी नेता ऐसा बता दे जिसने नर्मदा, ओंकारेश्वर और गोवर्धन परिक्रमा की हो या एकादशी का व्रत रखा हो. बीजेपी धर्म की राजनीति करती है. धर्म के नाम पर पैसा बटोरना और नफरत फैलाना ही काम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget