एक्सप्लोरर

BJP on Rahul Gandhi's Remarks: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप

BJP on Rahul Gandhi's Remarks: राहुल गांधी ने कहा कि ये (बीजेपी) जहां जाते हैं कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं. इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया.

BJP on Rahul Gandhi's Remarks: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया. दअसल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो (बीजेपी) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं. जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं. ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं. मगर ये हिन्दू नहीं हैं. 

इस पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “महिला कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया. मां लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती करोड़ों लोगों की भावनाओं का केंद्र हैं. ये कहना कि दुर्गा जी पर आक्रमण हुआ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी भी धर्म के लिए करना अनुचित है.”

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “लक्ष्मी की शक्ति- रोज़गार, दुर्गा की शक्ति- निडरता, सरस्वती की शक्ति- ज्ञान…भाजपा जनता से ये शक्तियां छीनने में लगी है. #MahilaCongressFoundationDay पर हमारा संकल्प है कि ये शक्तियाँ जनता तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ेंगे.”

राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना

बुधवार को महिला कांग्रेस के कार्यक्र में राहु गांधी ने कहा, “मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई न कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पिछले 100-200 साल में किसी एक व्यक्ति ने हिन्दू धर्म को समझा हो तो उस व्यक्ति का नाम महात्मा गांधी है, इसे हम और आरएसएस, बीजेपी के लोग भी मानते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर महात्मा गांधी ने हिन्दू धर्म को समझा और उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी हिन्दू धर्म को समझने में लगा दी तो आरएसएस की विचारधारा ने उस हिन्दू की छाती में तीन गोली क्यों मारी.”

Farm Laws 2020: नवजोत सिद्धू का आरोप, बादल परिवार ने ही रखी थी तीनों नए कृषि कानूनों की नींव

Exclusive: राकेश टिकैत बोले- गांव के लोग असदुद्दीन ओवैसी को बुलाते हैं बीजेपी का 'चचाजान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget