एक्सप्लोरर

Controversial Tweets: बीजेपी ने हरियाणा यूनिट के IT सेल इंचार्ज अरुण यादव को हटाया, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग

Controversial Tweets: अरुण यादव के कुछ ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. उन पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम का अपमान करने और नफरत फैलाने का आरोप लगा.

Controversial Tweets: बीजेपी (BJP) की हरियाणा (Haryana) यूनिट के आईटी सेल इंचार्ज (IT Cell In-Charge) अरुण यादव (Arun Yadav) को गुरुवार को उनके पद से हटा दिया गया. यादव ने कथित तौर पर इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने यादव को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया. हालांकि यादव की पार्टी की सदस्यता पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

2017 और मई 2022 में पोस्ट किए गए यादव के कुछ ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. आलोचना करने वालों ने यादव पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम का अपमान करने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया. यहां तक की सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठी और गुरुवार को #ArrestArunYadav ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यादव के खिलाफ हरियाणा पुलिस को देर रात तक औपचारिक रूप से शिकायत नहीं मिली थी.

कांग्रेस ने साधा निशाना
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, “फ्रिंज एलीमेंट के अथाह समुद्र में से बीजेपी ने अपने एक और फ्रिंज एलीमेंट अरुण यादव को 'पदमुक्त' किया, लेकिन इस दिखावे की जगह, क्या कभी इन नफरती चिंटूओं की गिरफ्तारी होगी?”

बीजेपी कर चुकी है नुपूर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई
बता दें पिछले दिनों ही बीजेपी ने अपने दो नेताओं- नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते सख्त कार्रवाई की थी. बीजेपी को यह कदम आपत्तिजनक टिप्पणी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना के बाद उठना पड़ा था.

बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया. जबकि बीजेपी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: 

Kaali Poster Row: फिल्म 'काली' के पोस्टर विवाद पर विदेश मंत्रालय की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Kaali Poster Row: 'मणिमेकलई के खिलाफ जारी करवाएंगे लुकआउट सर्कुलर' abp न्यूज से बोले MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget