एक्सप्लोरर

बंगाल विधानसभा सत्र: बाहर ममता से राज्यपाल की हंसकर हुई मुलाकात, अभिभाषण के बीच वेल में घुसे BJP विधायकों ने किया जमकर हंगामा

बीजेपी का आरोप है कि राज्यपाल जो अभिभाषण लिखकर टीएमसी की सरकार की ओर से दिया गया था, उसमें कहीं भी राजनीतिक हिंसा मारपीट या फिर खून खराबे का जिक्र नहीं था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 15वीं विधानसभा के पहला सत्र में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. राज्यपाल जगदीप धनखड़ जब विधानसभा पहुंचे तो सीएम ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया. विवादों के बीच दोनों एक बार फिर कुछ देर के लिए एक साथ दिखाई दिए. ठीक दो बजे राज्यपाल का विधानसभा में अभिभाषण होना था, लेकिन जैसे ही वो अपने अभिभाषण के लिए खड़े हुए शुभेंदु अधिकारी समेत तमाम बीजेपी विधायक वेल में घुस आए और बंगाल हिंसा में इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

बीजेपी नेताओं ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. हंगामे के चलते राज्यपाल धनखड़ अपना अभिभाषण पूरा पढ़े बिना ही विधानसभा छोड़ कर चले गए. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं, लेकिन आज जो हुआ वह भी ऐतिहासिक था. उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के सारे नेता इंसाफ की मांग कर रहे थे.

शुभेंदु ने कहा, "इंसाफ उन कार्यकर्ताओं के लिए जिनकी बंगाल में राजनीतिक हिंसा में जान चली गई है. उन कार्यकर्ताओं के लिए जिनकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज तक नहीं की है." आपको बता दें कि राज्यपाल धनखड़ के वापस लौटने के साथ ही टीका लगाए हुए गले में केसरिया दुपट्टा डाले सारे बीजेपी के विधायक विरोध करते हुए उनके पीछे पीछे विधानसभा से बाहर आ गए.

विधानसभा में लगे जय श्रीराम के नारे 

विधानसभा में हंगामें के दौरान सबसे पहले जय श्रीराम के नारे लगाए गए और उसके बाद भारत माता की जय के नारे लगे, लेकिन जैसे ही राज्यपाल बाहर निकलने लगे तब तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने जय बांग्ला के नारे जोर-जोर से लगाए.

बीजेपी ने लगाया ये आरोप

दरअसल बीजेपी का आरोप है कि राज्यपाल जो अभिभाषण लिखकर टीएमसी की सरकार की ओर से दिया गया था, उसमें कहीं भी राजनीतिक हिंसा मारपीट या फिर खून खराबे का जिक्र नहीं था. राज्य में अमन और शांति की बात की गई, जिसपर बीजेपी ने अपना विरोध जताया है और राज्यपाल ने पहले ही आपत्ति दर्ज करा दी थी. लेकिन टीएमसी इसे पूरी तरह से धोखा बता रही है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक इदरीस अली का आरोप है कि राज्यपाल ने बीजेपी के साथ सांठगांठ करके ही अपना अभिभाषण नहीं पढ़ा.

मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री ने कहा- वैक्सीन लगवा ली है तो सक्षम लोग PM केयर्स फंड में 500 रुपये डालें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget