एक्सप्लोरर

सांसद ने कैमरे के सामने मारा थप्पड़, अब BJP MP के खिलाफ दर्ज हो गया केस

BJP MP Slaps Real Estate Broker: बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र अपने समर्थकों और पार्टी के नेताओं के साथ पोचारम गांव पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों पर भी फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया.

Etala Rajender Slaps Real Estate Broker: मलकाजगिरी से बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र ने एक रियल एस्टेट व्यवसायी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पोचारम पुलिस ने उपेंद्र नामक व्यक्ति की शिकायत पर सांसद के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2),115(2),352, 351(2), आर/डब्ल्यू 189(2), आर/डब्ल्यू 191(2) के तहत मामला दर्ज किया. इसमें कहा गया कि बीजेपी सांसद और 30 अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता पर उस समय हमला किया, जब वह एकसिला नगर में सुरक्षा ड्यूटी पर थे.

बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र अपने समर्थकों और पार्टी के नेताओं के साथ पोचारम गांव पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि सांसद ने यह कदम तब उठाया जब उन्हें पता चला कि रियल एस्टेट ब्रोकर गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण कर उन्हें परेशान कर रहा था. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी ब्रोकर को चेतावनी दी कि वह गरीबों को परेशान न करे. राजेंद्र की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने ब्रोकर की जमकर पिटाई कर दी.

जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. बीजेपी सांसद ने कहा, "1985 में नरपल्ली और कोरेमुला गांवों में गरीब लोगों ने जमीनें खरीदीं और घर बनाए. फिर भी, 149 एकड़ जमीन को कई बार बेचा गया, जिसने जमीन के असली मालिक को कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ा." सांसद राजेंद्र ने स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर शोषण करने और जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया.  उन्होंने मांग की है कि अधिकारियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

कौन हैं बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र?

तेलंगाना राज्य के गठन के बाद एटाला राजेंद्र साल 2014 से 2018 तक तेलंगाना के पहले वित्त मंत्री रहे. इसके बाद 2019 से 2021 तक वह स्वास्थ्य मंत्री रहे. साल 2018 में हुजूराबाद से विधायक चुने जाने के बाद, 2021 में एटाला राजेंद्र ने TRS छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें : Seema Haider: 'वो गंदी-गंदी गालियां देते हैं, आग लगी हुई है', पूर्व पति गुलाम के लिए बोलीं सीमा हैदर, किसको कहा जिहादी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget