एक्सप्लोरर

WFI चीफ बृजभूषण का बीजेपी विधायक ने किया बचाव, कहा- पहलवानों के धरने के पीछे कांग्रेस का हाथ

Wrestler Protest: भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही बीजेपी विधायक और बाकी नेता उनके समर्थन में आ गए हैं.

Wrestler Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप पर एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर के बाद बीजेपी नेताओं ने सिंह का बचाव किया है. 

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से मिलने उनके गोंडा स्थित उनके आवास पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश पलटू राम ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने इस धरने को पूरी तरह से राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी की इस धरने के पीछे साजिश है. 

'असंसदीय भाषा का नहीं करते हैं समर्थन'
विधायक पलटू राम ने कहा, ये मामला सांसद जी के ऊपर पूरी तरह से प्रायोजित है और इसके पीछे प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा का हाथ है. वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, उनका वो जानें लेकिन मैं असंसदीय भाषा का न ही समर्थन करता हूं और न ही बोलता हूं. 

वही कर्नलगंज से बीजेपी विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह शरण के खिलाफ षड्यंत्र है और बदनाम करने के लिए बीजेपी सांसद के खिलाफ साजिश रची गई है और कांग्रेस पार्टी की जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा, सांसद ने 40 साल से जनता की सेवा की है और उसको यह लोग बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. 

'सांसद के खिलाफ हो रही है साजिश'
वहीं सांसद से मिलने आए मुस्लिम समाज के एक नेता ने कहा कि सांसद जी को बदनाम करने का पूरी तरीके से एक षड्यंत्र है और पुलिस की जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा कि सांसद जी ने किसी के साथ गलत नहीं किया है और यह सब साजिश के तहत हो रहा है. उन्होंने कहा, अगर ऐसा होता है तो हम लोग देवीपाटन आकर सांसद के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे.

Wrestlers Protest: 'मैं कोई अपराधी नहीं', कुश्ती महासंघ के चीफ बृजभूषण सिंह बोले- 'मैंने एक ऑडियो दिया है जिसमें खिलाड़ी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget