एक्सप्लोरर

मिशन 2019: नमो एप से 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे PM मोदी, शाह 'संपर्क फॉर समर्थन' कैंपेन करेंगे लॉन्च

आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिए केंद्रीय योजनाओं को गिनाएंगे. उज्ज्वला योजना के बाद अब वह मुद्रा योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे. वहीं अमित शाह आज "संपर्क फॉर समर्थन" लॉन्च करेंगे. शाह पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुहाग के घर और फिर संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के घर जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी और केंद्र सरकार ने ठीक एक साल पहले शुरू कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज 'संपर्क फॉर समर्थन' कैंपेन की शुरुआत करेंगे. वहीं आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिए केंद्रीय योजनाओं को गिनाएंगे. उज्ज्वला योजना के बाद आज उन्होंने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से सीधे बातचीत की. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की योजना केंद्र सरकार की 114 योजनाओं के लाभार्थियों से नमो एप के जरिए सीधे बातचीत करने की है.

सूत्रों ने बताया कि केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियो की संख्या तकरीबन 10 करोड़ के आसपास है. ऐसे में मोदी अपनी योजनाओं को प्रचारित करने और उसके लाभ गिनाने के लिए परम्परागत मीडिया की बजाए सोशल मीडिया और उसके टूल का सहारा लेंगे. सूत्रों का कहना है कि मानसून सत्र के बाद ऐसे अभियानों को सरकार और खुद प्रधानमंत्री मोदी और तेजी से फैलाएंगे. इन योजनाओं के लाभार्थियो से बातचीत के लिए चौपालों का आयोजन भी किया जा सकता है, जिसमें खुद पीएम मोदी हिस्सा लेंगे.

ये ठीक वैसा कार्यक्रम हो सकता है जैसा पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसे कार्यक्रम के लिए थ्री डी तकनीक का सहारा भी लिया जाएगा. 2014 के चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने थ्री डी सभाएं की थी. सूत्रों का मानना है कि तकनीक के सहारे योजनाओं के प्रचार से युवाओं और आम लोगों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है. सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव प्रचार में तकनीक के नए-नए प्रयोग देखने की मिल सकते हैं.

वक्त-पैसे दोनों की बचत: मेट्रो की मैजेंटा लाइन शुरू, नोएडा से एयरपोर्ट जाने में आसानी

"संपर्क फॉर समर्थन" की लॉन्चिंग आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी मोड में आ चुके हैं. वह आज "संपर्क फॉर समर्थन" कैंपेन लॉन्च करेंगे. शाह पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुहाग के घर और फिर संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के घर जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे. अमित शाह खुद 50 प्रतिष्ठित हस्तियों के घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगे. पार्टी ने चार हजारा कार्यकर्ताओं को 1 लाख बड़ी हस्तियों के घर जाकर "संपर्क फ़ॉर समर्थन" करने के निर्देश दिए हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं. इस अभियान में हर पार्टी कार्यकर्ता कम-से-कम 10 लोगों से संपर्क करेंगे और सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे. इस पहल में कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए ‘नमो ऐप' पर ‘संपर्क फॉर समर्थन' नाम से एक विशेष आइकन भी उपलब्ध होगा.

16वें दिन भी पेट्रोल महंगा, दिल्ली में 16 पैसे बढ़कर ₹78.43 तो मुंबई में ₹86.24 प्रति लीटर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget