एक्सप्लोरर

यशवंत सिन्हा ने शुरू किया राष्ट्र मंच, बोले- मोदी सरकार में किसानों की स्थिति 'भिखारियों' जैसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि उनका संगठन राष्ट्र मंच एक राजनीतिक कार्रवाई समूह है. यह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा.

नई दिल्ली: कई महीनों से बीजेपी पर निशाना साधने के बाद असंतुष्ट यशवंत सिन्हा ने एक राजनीतिक मंच शुरू किया है. इसमें बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नेतृत्व में कई नेता शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि उनका संगठन राष्ट्र मंच एक राजनीतिक कार्रवाई समूह है. यह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा.

तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, सांसद मजीद मेमन, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता और जेडीयू नेता पवन वर्मा उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने मोर्चा शुरू करने के लिये आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके साथ ही जयंत चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल और हरमोहन धवन भी उपस्थित थे.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह मंच में इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उनकी पार्टी ने अपनी राय जाहिर करने के लिये उन्हें मंच नहीं दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि मोर्चे का समर्थन करने के उनके फैसले को पार्टी विरोधी गतिविधि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिये क्योंकि यह राष्ट्र हित में है.

यशवंत सिन्हा ने मौजूदा स्थिति की तुलना 70 साल पहले के समय से की जब महात्मा गांधी की आज ही के दिन हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं.

सिन्हा ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को 'भिखारियों की स्थिति' में ला दिया है. उन्होंने सरकार पर अपने हितों के अनुरूप 'मनगढ़ंत' आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया.

वरिष्ठ नेता ने हालांकि दावा किया कि राष्ट्र मंच एक गैर दलीय राजनीतिक कार्रवाई समूह होगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मंच किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और राष्ट्रीय मुद्दों पर जोर देने के लिये वह कार्य करेगा.

उन्होंने कहा, 'यह कोई संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन है.' साथ ही आर्थिक और विदेश नीतियों के लिये सरकार पर हमले किये. यशवंत सिन्हा ने कहा, 'बीजेपी में सभी लोग डरे हुए हैं हम नहीं'. उन्होंने कहा कि देश में संवाद और चर्चा असभ्य, एकतरफा और खतरनाक हो गई है.

आगे बात करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, ऐसा लगता है कि भीड़ का काम न्याय देने का हो गया है. उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र के पहले चरण में प्रभावी रूप में सिर्फ चार कामकाजी दिन होंगे यह अभूतपूर्व है. किसानों के मुद्दे को उठाना उनके संगठन की शीर्ष प्राथमिकता होगी.

बता दें कि 80 साल के यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रह चुके हैं. यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों और उसकी कार्यशैली की खुलेआम आलोचना की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget